सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन गांव में शुक्रवार दोपहर एक घर में संचालित अवैध पटाख फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाके में घर की छत गिर गई। जिसके नीचे कई लोग दब गए।
विस्फोट की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
बताया जा रहा है कि छत के मलबे में कुछ लोग दब गए जिन्हें निकालने का कार्य ग्रामीणों ने शुरू किया है।