फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी  : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, दलितों पर हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोके सरकार

Mon, 29 Nov 2021 06:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मायावती ने ट्विटर के जरिए के जरिए कहा कि प्रयागराज के बाद अब आजमगढ़ में भी दलित पति पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई है। यह घटना अति दर्दनाक, दुखद एवं निंदनीय है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानून व्यवस्था एवं किसानों के मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में दलित पति पत्नी की हत्या अति दुखद है। दलितों पर हो रहे अत्याचारों को सरकार तुरंत सख्ती से रोके। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों की दोनों सदनों में वापसी को लोकतंत्र की जीत बताया।

विज्ञापन


सोमवार को मायावती ने ट्विटर के जरिए के जरिए कहा कि यूपी में प्रयागराज के बाद अब आजमगढ़ में भी दलित पति पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई है। यह घटना अति दर्दनाक, दुखद एवं निंदनीय है। दलितों पर आए दिन हो रहे ऐसे अत्याचारों को सरकार तुरंत सख्ती से रोके तथा दोषियों के विरुद्ध सही व सख्त कार्रवाई भी करे।

उन्होंने तीन कृषि कानूनों पर कहा कि संसद के दोनों सदनों में इन कानूनों की वापसी किसानों को थोड़ी राहत देने वाली है। साथ ही यह देश के लोकतंत्र की वास्तविक जीत है। यह सबक है सभी सरकारों केलिए कि वे सदन के भीतर व बाहर लोकतांत्रिक आचरण करें। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के क्रम में खासकर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने की मांग पर केंद्र सरकार की चुप्पी अब भी बरकरार है।  
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा इस पर भी सकारात्मक पहल की जरूरत है ताकि किसान खुशी खुशी अपने घरों को लौट सकें। केंद्र सरकार आंदोलित किसानों से पुन: गंभीर वार्ता शुरू करके देश में खेती किसानी  व किसान परिवारों के वास्तविक उत्थान के लितए ठोस उपाय के लिए सही नीति का निर्धारण करे। ताकि देश में सभी जगह नई हरित क्रांति की शुरुआत  हो सके। किसानों का जीवन खुशहाल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें