फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बसपा महासचिव ने कानून-व्यवस्था पर सपा और भाजपा को घेरा, बोले- दोनों एक ही सिक्के के पहलू

Sun, 19 Dec 2021 10:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मोहनलालगंज के काशीश्वर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित एक जनसभा में मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रही हैं। हर दो घंटे में दुष्कर्म की एक घटना हो रही है।
विज्ञापन
सतीश चंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाल ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने रविवार को कहा है कि सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सपा शासन में जहां गुंडों की सरकार थी, वहीं भाजपा सरकार में हत्या और फर्जी मुठभेड़ की घटनाएं किसी से छिपी नहीं हैं। 

विज्ञापन


मोहनलालगंज के काशीश्वर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित एक जनसभा में मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रही हैं। हर दो घंटे में दुष्कर्म की एक घटना हो रही है। साथ ही बताया कि हर जाति-धर्म की बसपा ही एक पार्टी है। बसपा सरकार ने प्रदेश का समग्र विकास कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन कृषि काले कानूनों के विरोध में 700 से अधिक किसानों को शहादत देनी पड़ी। 

वहीं, चुनाव नजदीक आते ही वोट बैंक को देखते हुए काले कानूनों को वापस लेने का निर्णय ले लिया। कोरोना काल में सैकड़ों लोगों ने बिना ऑक्सीजन के प्राण त्याग दिए और सरकार कहती है कि ऑक्सीजन के बिना एक भी मौत नहीं हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व एमएलसी गोपाल नारायण मिश्रा, परेश मिश्रा, अरुण द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, विवेकानंद फाउंडेशन के संस्थापक अंदान विश्वास और विकास अग्रवाल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन


जेवर एयरपोर्ट बसपा की योजना 
सतीश चंद्र मिश्रा के बेटे कपिल मिश्रा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बसपा सरकार के समय बनाने की योजना थी, लेकिन केंद्र की अनुमति न मिलने की वजह से इसके निर्माण में देरी हुई। और अब भाजपा सरकार उसका उद्घाटन कर अपना काम बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें