फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की कार्रवाई जारी : अखिलेश के करीबी  जैनेंद्र यादव, राहुल भसीन के ठिकानों से मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज

Sun, 19 Dec 2021 10:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयकर विभाग ने बीते शनिवार की सुबह करीब आठ बजे लखनऊ में जैनेंद्र, लखनऊ व दिल्ली में राहुल भसीन, मऊ व बंगलूरू में राहुल राय और मैनपुरी व आगरा में मनोज यादव के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापे मारकर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी व पार्टी के नेता जैनेंद्र यादव उर्फ नीटू और कपड़ा कारोबारी राहुल भसीन के लखनऊ स्थित ठिकानों पर रविवार देर रात तक आयकर विभाग की जांच जारी रही। यह कार्रवाई भसीन के दिल्ली स्थित आवास पर भी चली।

विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन की छानबीन में आयकर अफसरों के हाथ जो महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं उनको सूचीबद्ध व आकलन का सिलसिला देर रात शुरू हुआ। सूत्रों ने बताया कि जैनेंद्र के आवास से कई अहम दस्तावेज हासिल हुए हैं। आयकर विभाग ने बीते शनिवार की सुबह करीब आठ बजे लखनऊ में जैनेंद्र, लखनऊ व दिल्ली में राहुल भसीन, मऊ व बंगलूरू में राहुल राय और मैनपुरी व आगरा में मनोज यादव के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापे मारकर जांच शुरू की थी। अखिलेश के इन करीबियों के बयान लिए जाने की भी सूचना है। यह कार्रवाई सोमवार सुबह तक चल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें