प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त करने वाली निष्ठा यादव।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या शहर के कौशलपुरी कालोनी के रहने वाले पंचायत विभाग में ऑडिटर राजीव प्रसाद यादव की पुत्री निष्ठा यादव ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
वह कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज की विज्ञान वर्ग की छात्रा है। उन्हें कुल 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। निष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि कोई जरूरी नहीं हैं कि दिन भर पढ़ाई ही करों, लेकिन जितने भी घंटे पढ़ो, उस दौरान सिर्फ पढ़ाई पर फोकस दो।
निष्ठा ने कहा कि कक्षा-9 की पढ़ाई कोरोना के चलते बाधित हुई थी लेकिन इस दौरान घर पर ही पढ़ाई की। चैप्टर समझ में न आने पर वह अपने शिक्षक को कई बार फोन कर समझती थी।
निष्ठा दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। निष्ठा का कहना है कि पढ़ाई का बेहतर तरीका है कि उसे सबके साथ शेयर करो, अपन दोस्तों व शिक्षकों के साथ विषय की चर्चा करें। इस तरह की गई पढ़ाई कभी भूलती नहीं है।