यूपी बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में अमेठी के दो मेधावी आए हैं। इसमें इंटरमीडिएट में श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के गुलाब चौहान ने 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां व आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज बहादुरपुर के विवेक पटेल ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ नौवां स्थान हासिल किया है।
इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में अमेठी प्रदेश में 27 वीं रैंक पर है। जिले में पंजीकृत 21052 बच्चों में से 20679 ने परीक्षा दी। इसमें से 17671 ने परीक्षा पास की।
जिले के 85.45 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं, हाईस्कूल में जिले को 69वीं रैंक मिली है। जिले के 28128 पंजीकृत छात्रों में से 26 हजार 776 ने परीक्षा दी। इसमें से 22654 ने परीक्षा पास की। हाईस्कूल में 84.61 फीसदी छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।