माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध सभी विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद 100 रुपये लेट फीस के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है।
इसके बाद फॉर्म नहीं भरे जा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण की अंतिम तिथि भी जारी कर दी गई है। कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण 25 अगस्त तक किए जा सकेंगे।
इसके बाद किसी स्टूडेंट्स का नया पंजीकरण नहीं किया जा सकेगा। हालांकि स्टूडेंट्स के रिकॉर्ड में हुई गलत फीडिंग सुधारने का मौका जरूर दिया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसके साथ कक्षा नौ और 11 में मान्य सेक्शन के बराबर एडमिशन लेने के निर्देश भी कॉलेजों को जारी कर दिए हैं। निर्देश के अनुसार निर्धारित मानक से ज्यादा लिए गए एडमिशन मान्य नहीं किए जाएंगे। निर्धारित मानक से ज्यादा एडमिशन होने पर एडमिशन शून्य करने की बात कही गई है।
निर्धारित संख्या से ज्यादा पंजीकरण करने वाले ऐसे विद्यालय जिनके पास पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर है, उनको अतिरिक्त सेक्शन की मान्यता लेेने के लिए कहा गया है।