फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 45 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र, ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश पत्र

Thu, 17 Sep 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्रों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले आना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के तहत छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।  जिले में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाई स्कूल के 62 और इंटरमीडिएट के 421 छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि हाई स्कूल की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। सीटिंग प्लान के अनुसार दो छात्रों के बीच छह फीट की दूरी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई छात्र मास्क पहनकर नहीं आता है तो उसे केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जो छात्र नहीं डाउनलोड कर पाएंगे वे अपने विद्यालय पर संपर्क कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करा सकते हैं। प्रवेश पत्र जल्द अपलोड किया जाएगा।

उधर, सीआईएससीई ने भी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। परिषद ने निर्देश दिया है कि जो छात्र हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना चाहते हैं वे आवेदन के लिए स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन स्कूल से ही लिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें