पूरे प्रदेश से उमड़े पार्टी पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
- विपक्ष के झूठे प्रचार के कारण चुनाव में सफलता नहीं मिली, आरक्षण, महिलाओं को पैसे, संविधान बदलाव जैसे विषय कहे गए।
- भाजपा ओबीसी और एससी आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
- सपा सत्ता में आती है तो अपना असली चरित्र दिखाती है, सपा ने हमेशा आरक्षण, बाबा साहेब का विरोध किया है।
- हमें और अधिक सामर्थ्य के साथ एक जुट होना होगा।
- सांस्कृतिक समृद्धता के कार्यों के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद प्रेषित किया गया।
- सरकारी भर्तियों या परीक्षाओं में रुकावट नहीं आनी चाहिए, शुचिता और पारदर्शिता जरूरी है, हम पेपर लीक की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- राहुल गांधी सत्ता में आ जाते तो हिंदू शब्द बोलने पर ही प्रतिबंध लगा देते, राहुल पूरे हिंदू समाज से माफी मांगे।
- उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में एक उदाहरण बनी है।
कार्यसमिति में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा अगर दूसरे दल में आपकी जाति का नेता है तो उनके चक्कर में ना पड़िए क्योंकि वह अगर समाजवादी पार्टी में है तो ना तो आपका भला कर सकते हैं ना आपको आगे बढ़ाएंगे। सपा के नेता तो आपके परिवार की भी सुरक्षा नहीं कर सकते। उन्होंने एक परिवार का उदाहरण देते हुए कहा की इस सरकार में मैंने अधिकारी को फोन किया तो उसकी मदद हुई पर यही सपा सरकार होती तो कुछ नहीं होता। सपा सरकार में कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते थे और अराजकता फैलाते थे।
सीएम योगी ने किया संबोधित।
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि विरोधियों ने चुनावी में कुछ मुद्दे फैलाए। उन्होंने एक तरह की साजिश रची। उन्होंने कई सारे झूठ प्रचारित किए। यह सच है कि हम उन साजिशों को पूरी तरह से रोकने में सफल नहीं हो पाए। सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया आज बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में क्या चल रहा है इसके भी देखना चाहिए। हमें यह भी देखना चाहिए कि हम अपनी उपलिब्ध्यों को लोगों तक पहुंचा सके हैं या नहीं।
यह राम और शिव का देश है
सीएम योगी ने कहा कि पहले कि सरकारों में मुहर्रम के नाम पर सड़के सूनी हो जाती थीं लेकिन अब मोहर्रम कैसा हो रहा किसी को पता नहीं चल रहा। लोहिया ने कहा था कि यह भारत तब भारत है जब राम, कृष्ण और शिव हैं। आज का भारत इन्हीं का है।
इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने जनता को जाति और धर्म में फंसाकर गुमराह किया। अल्पसंख्यक लोगों को नए एजेंडे में फंसाकर उनका वोट लिया। हमारे लिए चुनौती है कि हम उनको बेनकाब करें। हमें सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ना है।
अखिलेश को किया सावधान
उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश को सावधान कर रहा हूं। उन्हें कांग्रेस से बचकर रहना चाहिए। वह भस्मासुर है। वह आपको जल्द ही ठिकाने लगाएगी। कांग्रेस जहां भी जीतती है वह दूसरे दलों के समर्थन से जीतती है। इसलिए अखिलेश को कांग्रेस से सजग रहना चाहिए। पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस ने अलग-अलग दलों के साथ जाकर उनका वोट लेने का प्रयास किया। कांग्रेस ने कभी दलित ओर पिछड़ों का सम्मान नहीं किया बस उनका वोट लेने का प्रयास किया। कांग्रेस ने अबंडेकर का सदैव अपमान किया।
कांग्रेस के नेताओं ने संविधान को पढ़ा नहीं
कांग्रेस के नेता संविधान को लेकर चलते हैं लेकिन उसे कभी पढ़ा नहीं। कांग्रेस ने ही सबसे ज्यादा बार संविधान को बदलने की कोशिश की है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने आपातकाल लगाया है। भाजपा ने सदैव संविधान की रक्षा करने की कोशिश की है।