फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार, बोले- सपा के गुंडों-माफियाओं पर चल रहा बुलडोजर

Thu, 26 Mar 2026 11:09 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा के एक्स पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिनका माफिया और दंगाइयों से नाता रहा है वो लोग बुलडोजर से डरते हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीडीए का राग अलापने वाले सपाइयों को सच सुनने की आदत डालनी चाहिए। सपा का तथाकथित पीडीए सामाजिक न्याय का अभियान नहीं, बल्कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। इसका मकसद सिर्फ एक परिवार के राजनीतिक हितों और वंशवादी राजनीति को आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन


दरअसल, अखिलेश ने एक्स पर लिखा था कि 'भाजपाइयों को सोते-जागते सिर्फ पीडीए ही सुनाई और दिखाई देता है। लोकसभा में हार की हताशा और आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर होने के डर से ये पीडीए का नाम सुनते ही कांपने लगे हैं।'

ये भी पढ़ें - योगी सरकार के नौ साल: मंदिर अर्थव्यवस्था की चमक, पर्यटन मंत्री का दावा-156 करोड़ पर्यटकों के साथ यूपी नंबर एक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मतदान अधिकारी से मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता राज बब्बर बरी, दो वर्ष पहले निचली कोर्ट ने सुनाई थी सजा


इसी बयान पर पलटवार करते हुए चौधरी ने कहा कि बुलडोजर से डर उन्हें लगता है जिनका माफिया और दंगाइयों से नाता रहा है। यह गरीब की झोपड़ी पर नहीं, बल्कि सपा के पाले उन गुंडों और भू माफिया पर चल रहा है जिन्होंने वर्षों तक गरीबों का हक मारा और अवैध कब्जे किए। आज प्रदेश में कानून का राज है और अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। यही सपा को चुभ रहा है। सपा के जंगलराज में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें