फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, घुसपैठियों की मदद कर रहें कुछ दल व प्रदेश सरकारें

Tue, 02 Dec 2025 06:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कुछ दल और प्रदेश सरकारें घुसपैठियों की मदद कर रहे हैं। वो एसआईआर के प्रति भ्रम फैला रहे हैं।
 
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दल और प्रदेश सरकारें रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की मदद कर रही हैं। इनके विरुद्ध भाजपा सरकार काम कर रही है और घुसपैठियों की रोकथाम के लिए प्रयासरत है। एसआईआर के प्रति विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं, पात्र मतदाता फॉर्म भरकर सूची का हिस्सा बनें।

विज्ञापन


यह बातें मंगलवार को गौरीगंज स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय पहुंचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एसआईआर अभियान की समीक्षा के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या का मुद्दा पार्टी के संकल्पपत्र में था। अयोध्या भगवान का जन्म स्थान और भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। भाजपा सरकार लगातार अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के मंदिर को भव्यता प्रदान करने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में अब 52 एकड़ में बनेगा वर्ल्ड-क्लास मंदिर संग्रहालय, टाटा ग्रुप करेगा निर्माण और संचालन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कफ सिरप कांड: STF की एक और बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह भी धरा गया; पूर्व सांसद धनंजय का है करीबी


उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बताया कि प्रदेश में ढ़ाई करोड़ सक्रिय सदस्य हैं। 98 जिलाध्यक्ष पदों के सापेक्ष 84 जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने का साथ संगठन का महापर्व पूरा हो जाएगा।

इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम कटने न पाए और अपात्र का नाम जुड़ने न पाए। कहा कि पूर्व में मतदाता सूची में एक व्यक्ति का कई स्थानों पर नाम था। जिससे मतदाता सूची प्रभावित होती थी और मतदान प्रतिशत भी प्रभावित होता था।
विज्ञापन


कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाता है, लेकिन विपक्ष इस अभियान को लेकर जनता में अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। भाजपा हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है। उन्होंने विपक्ष पर विदेश-प्रभावित विचारधाराओं से देश को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग दें और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ने में पूरी सहायता करें।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, डॉ. आरए वर्मा, राम प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें