फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में सप्ताह में चार दिन चलेगी पीडियाट्रिक सर्जरी की ओपीडी

विज्ञापन
केजीएमयू में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में मरीज देखते प्रो. जेडी रावत और प्रो. आनंद पां
विज्ञापन
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अब सप्ताह के चार दिन पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी का संचालन होगा। अभी तक ओपीडी का संचालन तीन दिन- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होता था। अब इसका संचालन मंगलवार को भी होगा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. जेडी रावत ने बताया कि विभाग में आने वाले मरीजों संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से मरीजों को परामर्श मिलने में समस्या होती थी। इसको देखते हुए ओपीडी का संचालन एक अतिरिक्त दिन करने का फैसला किया गया। मंगलवार से इसकी शुरुआत भी कर दी गई। मंगलवार की ओपीडी में प्रो. जेडी रावत के साथ ही डॉ. आनंद पांडेय परामर्श के लिए मौजूद होंगे। केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने इस प्रयास के लिए विभागाध्यक्ष को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें