फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा का गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान आज से, 13 अप्रैल तक प्रदेश में चलेगा अभियान

Thu, 10 Apr 2025 02:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा का स्थापना दिवस अभियान के तहत गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान बृहस्पतिवार से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री धर्मपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा स्थापना दिवस अभियान के अंतर्गत गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान बृहस्पतिवार से शुरू होगा, जो 13 अप्रैल तक चलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण, ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट में अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता हर दहलीज पर पहुंचकर दस्तक देंगे। इसमें पार्टी की विचारधारा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार का लेखा-जोखा लेकर लोक दरबार में पहुंचेगी।
 
ये भी पढ़े- लखनऊ: दिन में छाया रात के जैसा अंधेरा, कई क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं चलने से पारा एकदम से लुढ़का
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, सीएम ने दिए जिलाधिकारियों को भ्रमण और सर्वे के निर्देश; गेहूं की फसल को नुकसान


प्रदर्शनी में सेवा-समर्पण के मंत्र के साथ आगे बढ़ती भाजपा की झलक
भाजपा स्थापना दिवस अभियान के तहत पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को भाजपा की विकास यात्रा पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में सेवा-समर्पण के मंत्र के साथ आगे बढ़ती भाजपा की यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता और जनता के अवलोकन के लिए लगी प्रदर्शनी में जनसंघ की स्थापना, संगठन का संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता, आपातकाल की भयावहता, भाजपा की स्थापना, अटल बिहारी वाजपेयी का प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक कार्यकाल, पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल विजय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की विकसित भारत की यात्रा, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसलों और अमृत काल के पंच प्रण को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, अर्चना मिश्रा, शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें