फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: पुलिस ने पत्रकार हत्याकांड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, शूटरों को वांछित घोषित किया गया

Thu, 10 Apr 2025 02:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
शिवानन्द बाबा उर्फ विकास राठौर, निर्मल सिंह और असलम गाजी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में आठ मार्च को हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्याकांड में पांच लोग शामिल थे जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साजिश में शामिल कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी को उनके दो परिचितों संग गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गोली मारने वाले दो शूटरों को वांछित घोषित किया गया है। उन्हें पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की तीन टीमों के अलावा एसटीएफ की सात टीमों ने नोएडा के आसपास डेरा डाला हुआ है।

विज्ञापन


पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की 8 मार्च को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हेमपुर ओवरब्रिज पर चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही एसपी चक्रेश मिश्र के निर्देश पर क्राइम ब्रांच निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया। एएसपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह के नेतृत्व में कुल 12 टीमों ने अपनी जांच शुरू की। 34 दिनों में एक हजार से अधिक नंबरों को रडार पर लिया गया। वहीं, सवा सौ संदिग्धों से पूछताछ की गई। टीमों ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।


ये भी पढ़ें - पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, सीएम ने दिए जिलाधिकारियों को भ्रमण और सर्वे के निर्देश; गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - VIDEO: चार्जिंग के दौरान स्कूटी में विस्फोट, सीसीटीवी में कैद हुआ भयावह मंजर, देखें वीडियो


ओवरब्रिज पर बदमाशों ने घेरकर मारी थी गोली
आठ मार्च को लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दिनदहाड़े पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महोली के विकास नगर कॉलोनी निवासी राघवेंद्र बाजपेयी एक दैनिक समाचार पत्र में महोली तहसील के संवाददाता थे। परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह बाइक से सीतापुर जिला मुख्यालय के लिए निकले। हाईवे पर इमलिया सुल्तानपुर में हेमपुर ओवरब्रिज पर बदमाशों ने उन्हें रोककर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें