फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी भाजपा अध्यक्ष ने दुर्घटना के बाद जारी की पहली तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे का शिकार हुए यूपी भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई अब पूरी तरह से ठीक हैं। पिछले शनिवार को उनकी कार मेरठ में डिवाइडर के ऊपर चढ़कर पलट गई थी।

इस दुर्घटना में इसमें प्रदेशाध्यक्ष के साथ एक अन्य भाजपा नेता अशोक नागर घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद लक्ष्मीकांत बाजपेई अपने पैतृक आवास मेरठ में ही हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें एक नर्सिंग होम ले जाया गया था। बाद में वहां डिस्चार्ज होकर वह अपने घर आ गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को लक्ष्मीकांत बाजपेई ने फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर जारी की। इस तस्वीर में उनके साथ प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर नजर आ रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि मित्रों, आप सभी की शुभकामनाओं और प्रेम के लिए मैं आभारी हूं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी माननीय ओम माथुर जी मिलने आए। उनका आभार। आप सभी की आकांक्षा के अनुरूप बहुत जल्दी आप सबके बीच होऊंगा ऐसा विश्वास है

विज्ञापन

फेसबुक पर बताई थी अपनी हालत

लक्ष्मीकांत बाजेपई ने यह तस्वीर अपने घर से जारी की है। उनके पेट में एक बेल्ट बंधा है और बाकी शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। उनकी हालत को देखकर लग रहा है कि लक्ष्मीकांत बाजेपई जल्द ही पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे।

इसके पहले 22 अगस्त को ने बिना तस्वीर के एक पोस्ट जारी की थी। इस पोस्ट में उन्होंने दुर्घटना के बारे में बताने के साथ अपनी तबियत पर भी बात की थी।

उन्होंने लिखा था कि मित्रो, अब मैं ठीक हूं। बस हल्की सी चोट चेहरे पर और कमर पर झटका लगा है। मेरठ में जिस कार में मैं था वह डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टीवी पर समाचार देखकर शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ता काफी परेशान हो रहे हैं।

अतः आप सभी को में पुनः बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं और डाक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात बिल्कुल नहीं है। एक-दो दिन में आपके बीच पुनः दौड़ता नजर आऊंगा। आपका प्यार, स्नेह और ईश्वर का वरदहस्त मेरे साथ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें