फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- पीएम मोदी की गारंटी पर पूरे देश को विश्वास है

Wed, 13 Mar 2024 09:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश को कांग्रेस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा देश भरोसा करता है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश व राज्य के लोगों को कांग्रेस की योजनाओं पर कोई विश्वास नहीं रह गया है। आज गारंटी मोदी की है। मोदी की गारंटी पर पूरा देश विश्वास कर रहा है। इसी गारंटी के कारण देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण, कमजोर वर्ग के लिए लाभार्थीपरक योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर बैठे लोगों का हित कर रही है। कमजोर व वंचितों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रही है। 

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- हमने चीनी उत्पादों को मार्केट से दूर कर दिया है, एमएसएमई रोजगार की संभावना वाला क्षेत्र
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अकबरनगर बवाल: पथराव करने वाले 10 उपद्रवियों की वीडियो, फोटो से पहचान, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगीं
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से चल रही इन योजनाओं में हम सबकी जवाबदेही है। कांग्रेस द्वारा सरकार बनने पर नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण व प्रतिवर्ष आर्थिक मदद देने की घोषणा करने के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की बड़ी नेता है। वह राज्य से पलायन कर चुकी हैं। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, विधायक दिनेश रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह, डॉ. विवेक वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें