सीतापुर जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के ननोया गांव में बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 12 घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा लाखों का सामान भी खाक हो गया।
विज्ञापन
वहीं, आग की चपेट में आकर कई बच्चों संग महिलाएं भी झुलस गईं। इसमें पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।