इसी तरह मेरठ की सिवालखास सीट से टिकट की दावेदारी कर रहीं मीनाक्षी भराला को गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। यानी पार्टी ने टिकट के दावेदार नेताओं को उनके अपने चुनाव क्षेत्र से अलग दूसरी सीटों पर संगठन की जिम्मेदारी दी है।
विवेकानंद वर्मा फिर प्रभारी
गोरखपुर सदर विधानसभा सीट पर विवेकानंद वर्मा को दोबारा प्रभारी बनाया गया है। इसी सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव जीता था। पार्टी ने गोरखपुर क्षेत्र में कुल 62 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।
छह प्रांतों में इस तरह बांटी गई जिम्मेदारी
भाजपा ने संगठनात्मक प्रांतों के हिसाब से सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती की है। इनमें अवध क्षेत्र में 82, काशी क्षेत्र में 71, कानपुर-बुंदेलखंड में 52, पश्चिमी यूपी में 71, गोरखपुर क्षेत्र में 62 और ब्रज क्षेत्र में 65 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।