फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेजों में नहीं होगी शुल्क वृद्धि

Wed, 16 Jun 2021 04:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शासन ने निर्णय लिया है कि नए सत्र 2021-22 में पूर्व निर्धारित शुल्क ही प्रभावी होगा। नए सत्र में कॉलेज किसी तरह की शुल्क वृद्धि नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण काल में शासन ने इंजीनियरिंग और डिप्लोमा के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। शासन ने निर्णय लिया है कि नए सत्र 2021-22 में पूर्व निर्धारित शुल्क ही प्रभावी होगा। नए सत्र में कॉलेज किसी तरह की शुल्क वृद्धि नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


सचिव व अध्यक्ष प्रवेश फीस नियमन समिति के अनुसार कोरोना के कारण पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है कि एकेटीयू से संबद्ध निजी क्षेत्र के 750 इंजीनियरिंग कॉलेजों व प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्ध निजी क्षेत्र के 1247 डिप्लोमा स्तरीय व 19 अनुदानित संस्थानों में चल रहे पाठ्यक्रमों में पिछले सत्रों में निर्धारित शुल्क ही सत्र 2021-22 के लिए भी प्रभावी होगा।




पूर्व निर्धारित शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। इससे संबंधित शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासन के इस निर्णय से एकेटीयू के लगभग 2.50 लाख व डिप्लोमा के 02 लाख विद्यार्थी प्रभावित होंगे। कोविड संक्रमण काल में यह उनके लिए बड़ी राहत होगी। हालांकि विद्यार्थी उन शुल्क में भी कटौती की मांग कर रहे हैं, जिनका प्रयोग उन्होंने साल भर नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें