UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश, बोले- भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा कि दीदी आप हारे नहीं हैं। इस दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी वहां मौजूद थे, अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश का गले मिल कर स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर
देवबंद में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
देवबंद में मंच से गरजे सीएम योगी, कहा-'बंगाल की जीत ने दिखाया आईना'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर जिले के देवबंद पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से जनता के सामने रखा। पढ़ें पूरी खबर
मगरमच्छ के हमले से घायल युवती
- फोटो : वीडियो ग्रैब
युवती के हाथ को मुंह में लेकर खींच ले जा रहे मगरमच्छ की आंख पर दरांती से किए कई वार
काली नदी के पास अपनी चाची के साथ चारा काट रही थी। काली नदी से निकल कर मगरमच्छ ने युवती के हाथ को अपने मुंह में ले लिया और नदी में खींचने लगा। युवती और वहां पर मौजूद चाची ने साहस का परिचय देते हुए दरांती से मगरमच्छ की आंख पर हमला बोल दिया। तब जाकर मगरमच्छ युवती को छोड़ भागा। पढ़ें पूरी खबर
मथुरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए दो बदमाश, बावरिया गिरोह के थे दोनों सदस्य
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के टैंटीगांव में बीती 23 अप्रैल की रात एक बड़े डकैती कांड को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। यह मुठभेड़ बृहस्पतिवार सुबह हुई, जिसमें दोनों आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाशों की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी धर्मवीर उर्फ लंबू और अलवर निवासी राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। दोनों कुख्यात बावरिया गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Grok AI
बैंकॉक से लखनऊ आया 2.76 करोड़ का गांजा, एयरपोर्ट चेकिंग से बाहर निकला
थाईलैंड के बैंकॉक से फ्लाइट के जरिये ऑर्गेनिक गांजे की तस्करी करने के पांच आरोपियों को मंगलवार रात हुसैनगंज पुलिस ने चारबाग के पास गिरफ्तार किया। पकड़ा गया एक आरोपी मंगलवार सुबह ही बैंकॉक से गांजा लेकर लखनऊ आया था। इसकी कीमत 2.76 करोड़ रुपये बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर
CGST कार्यालय मेरठ।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 6000 रुपये रिश्वत लेते CGST अधीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर रंगेहाथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मेरठ में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीबीआई की टीम ने वाणिज्यिक कर (CGST) विभाग के एक अधीक्षक और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
दूल्हे ने लौटाए ढाई लाख रुपये, एक रुपया और नारियल लेकर की शादी
समाज में फैली दहेज की कुरीति के बीच सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में एक शादी चर्चा का विषय बन गई। गंगोह के गांव चमनपुरा से आई बरात के दूल्हे ने शगुन में मिले ढाई लाख रुपये लौटाकर केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया और दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर