फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: प्रेमानंद महाराज पर विराट कोहली का बयान, हादसे में 4 खिलाड़ियों की मौत; मेरठ की हत्यारी पत्नी

Wed, 07 Oct 2026 05:30 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

virat kohli - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पांच करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने का आरोप, विराट कोहली की तरफ से आया पहला बयान

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए दावों का खंडन किया गया है। प्रवक्ता ने इन दावों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताया है।

प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के संबंध में जो भी बातें कही हैं, वे तथ्यात्मक रूप से भी गलत हैं। उन्होंने इन सभी दावों को असत्य करार दिया। बयान में जोर देकर कहा गया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन केवल अपनी गहरी आस्था के कारण करते हैं। पढ़ें पूरी खबर

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले खिलाड़ियों के घर जुटे ग्रामीण - फोटो : Samvad News Agency

क्रिकेट खेल घर लौट रहे चार खिलाड़ियों की मौत

लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता खेलकर घर लौट रहे देवरिया के चार खिलाड़ियों की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। ये सभी मईल और लार थाना क्षेत्र के युवक थे।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी नित्यानंद प्रजापति 26 वर्ष, बलिया उत्तर निवासी इरफान उर्फ राज, लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी अनिकेत सिंह और कोहरा गांव निवासी आनंद यादव शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

उमाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

बसपा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह पर 400 करोड़ रुपये की बकायेदारी

बहुजन समाज पार्टी के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियों से आयकर विभाग 400 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स वसूलेगा। उनके ठिकानों पर मारे गए छापों में मिले सुबूतों और टैक्स चोरी के प्रमाणों का विश्लेषण करने के बाद विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने रिपोर्ट तैयार की है।

जिसे अंतिम निर्धारण के लिए नई दिल्ली स्थित आयकर मुख्यालय भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हुई थी। वहीं आयकर विभाग को भी टैक्स नहीं मिला था। पढ़ें पूरी खबर
 

शिंजो आबे की पत्नी आकिए आबे - फोटो : अमर उजाला

शिंजो आबे की याद में पत्नी मंच पर ही रो पड़ीं

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी आकिए आबे बुधवार को काशी दौरे पर हैं। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शिंजो आबे की याद में उन्होंने एक फोटो गैलरी का लोकार्पण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान पति को याद कर आकिए आबे मंच पर ही रो पड़ीं। उनको भावुक होते देख सभी लोग गमगीन हो गए। 

दिसंबर 2015 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे काशी आए थे। उस दौरान गंगा आरती के साथ ही काशी दौरे की उनकी कई तस्वीरें ली गई थीं, उन सभी तस्वीरों की प्रदर्शनी इस गैलरी में लगी है। अपराह्न दो बजे रुद्राक्ष में लोकार्पण कार्यक्रम किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सर्पदंश हत्याकांड में फैसला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड, अदालत ने पत्नी और प्रेमी को दिया दोषी करार

मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र में घटित हुए चर्चित सर्पदंश हत्याकांड में अदालत ने आज फैसला सुना दिया। अकबरपुर सादात निवासी अमित उर्फ मिक्की कश्यप हत्याकांड में अदालत ने पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर (एडीजे-12) की अदालत ने दोनों को हत्या और आपराधिक साजिश रचने का दोषी माना है। अदालत दोषियों की सजा के प्रश्न पर अगली सुनवाई में फैसला सुनाएगी। यह वारदात 13 अप्रैल 2025 को हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें