बी-पैक्स कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा उठाया
प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) के कर्मचारियों के लंबित वेतन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की करीब 5,127 सहकारी समितियों में कार्यरत सचिवों, अकाउंटेंट और चौकीदारों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की।
कर्मचारी प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी ने भी वेतन संबंधी समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 2,002 कैडर सचिवों में से 1,223 को नियमित वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने बकाया भुगतान के साथ पदोन्नति समेत अन्य मांगें भी उठाईं। बी-पैक्स कर्मचारियों के वेतन को लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी विरोध दर्ज कराया गया है।
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सहकारी समिति कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करेगी और उनकी मांगों को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी। उन्होंने लखनऊ में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी सरकार से की।