फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: दारोगा बोले- ठंडा कर दूंगा, राजभर का अखिलेश के नीले रंग पर तंज, मायावती का आकाश पर बड़ा बयान

Wed, 09 Sep 2026 05:39 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी और मंत्री मनोज पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने तस्वीरें दिखाकर पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में रायबरेली की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और पूछा कि इन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। राहुल गांधी ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- नीला रंग अपनाने से दलित वोट नहीं मिलने वाला

अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केवल नीला रंग अपना लेने से दलितों का वोट नहीं मिलेगा। राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के गठन पर उन्होंने कहा कि सेना को वह 24 वर्षों से चला रहे हैं। उनके मुताबिक संगठन में एक लाख सैनिक और 21 हजार कमांडर हैं, जिनकी वर्दी भी अलग है। पढ़ें पूरी खबर

मायावती के साथ आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला

मायावती बोलीं- तभी आकाश की वापसी पर विचार हो सकता है

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने संगठन और मिशन को लेकर बड़ा संदेश दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि उन्हें अभी भी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा छोड़कर राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेने का मौका है। बसपा के मुताबिक, ऐसा होने पर उनके दामाद आकाश आनंद के लिए पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम करना संभव होगा और उनकी जिम्मेदारियां वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

gorakhpur police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

'इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा, ये गोरखपुर पुलिस है'

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के धरने के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूपी पुलिस के एक दरोगा छात्रों को सख्त लहजे में चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में दरोगा कह रहे हैं कि, "इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा... ये गोरखपुर पुलिस है।" यह घटना 8 सितंबर की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मुहचोरवा घाट पर हुई हत्या आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ. अभि

पत्नी ने प्रेमी संग पति को मार डाला

सिद्धार्थनगर में ई-रिक्शा चालक हरिश्चंद्र हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पुलिस ने पत्नी माया देवी, उसके प्रेमी नियाज अहमद, इरशाद और अब्दुल्ला को मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें