फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: एनकाउंटर पर सीएम योगी का जवाब, अखिलेश बोले- हमारे पास पुख्ता सबूत; इकरा हसन पर विवादित टिप्पणी

Tue, 03 Feb 2026 06:21 PM IST
आकाश द्विवेदी डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

एनकाउंटर पर सीएम योगी का जवाब, बोले- हमने भी पुलिस को पिस्तौल दी है

लखनऊ में यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन कार्यक्रम है। इसमें सीएम योगी, उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। इस दौरान सरकार ने 11 कंपनियों के साथ MoU किया। इसके तहत मेडिकल डिवाइस और नई दवाओं पर मिलकर शोध किया जाएगा।

सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा, अगर अपना व्यक्ति भी गलत करेगा तो उसके लिए भी वही कानून लागू होगा, जो माफिया और अपराधी के लिए है। बहुत बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों मार दी। अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या खाए? पढ़ें पूरी खबर

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

'भाजपा फॉर्म-7 के जरिए बड़ी धांधली कर रही', अखिलेश बोले- हमारे पास पुख्ता सबूत

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, मुझे जो सूचना मिल रही है कि भाजपा फॉर्म-7 के जरिए बड़ी धांधली करने जा रही है। हमारे पास इसके पूरे सबूत हैं। हमारा कहना है कि हर फॉर्म पर नंबर होने चाहिए। अब तक के सारे जमा फार्म रिस्स्त हों। जो भरे गए हैं कि उनकी पूरी जांच हो। इसको पकड़ने के लिए AI का सहारा लिया जाए। जो भी दोषी मिले उस पर सख्त कार्रवाई हो चाहिए। मुझे ये जानकारी सबसे सीतापुर से मिले। पढ़ें पूरी खबर

इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

'गुर्जर से शादी कर लें इकरा, तीन तलाक से बच जाएंगी'

शामली में गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास महाराज का सांसद इकरा हसन को लेकर विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना 31 जनवरी की बताई जा रही है, जब महाराज कंडेला गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पढे़ं पूरी खबर

शव को कवर करते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

इंसानियत शर्मसार...पोस्टमार्टम के बाद शव कवर करने के लिए मांगे रुपये

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को कवर करने के लिए कथित तौर पर तीन हजार रुपये की मांग की गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें परिजन पैसे मांगे जाने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे परिजनों को शव को खुद पोस्टमार्टम के कपड़े में रखना पड़ा, जो नियमों के विपरीत है। पढ़ें पूरी खबर 

गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कबाड़ी बनकर रेकी, फिर मास्क लगाकर डायमंड शोरूम में की चोरी

सहारनपुर जनपद में दिल्ली रोड स्थित टाटा कंपनी के कैरटलेन डायमंड शोरूम में 22 जनवरी की रात हुई चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। चोरी को एक चोर ने मास्क लगाकर अंजाम दिया था, जो दीवार काटकर शोरूम के अंदर दाखिल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

दुष्यंत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत

सहारनपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ के रूप में तैनात सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक दुष्यंत सिंह की ड्यूटी नुमाइश कैंप स्थित पानी की टंकी के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगी थी। यहां हाउस टैक्स कैशलेस केंद्र और एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में स्कूल परिसर में बीएलओ ने खाया जहर, जेब से मिला उत्पीड़न का पत्र

मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनोनी में तैनात शिक्षा मित्र और बीएलओ अनुजवीर ने विद्यालय परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। अनुजवीर की हालत बिगड़ते देख विद्यालय में मौजूद शिक्षकों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें शाहपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें