फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: अखिलेश बोले- अब भाजपा का टैंकर फूटेगा, श्रद्धा का नया वीडियो, दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी

Thu, 15 Oct 2026 05:49 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

शिवा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा दुबे ने जारी किया वीडियो, बोलीं- मैंने उसे छलांग लगाते देखा, वो कर्ज में डूबा था

लखनऊ के चर्चित शिव शर्मा हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो जारी कर घटना वाले दिन की पूरी कहानी बताई है। वीडियो में उन्होंने शिव शर्मा की मौत को हत्या के बजाय आत्महत्या बताया और दावा किया कि उन्होंने अपनी आंखों से उसे बालकनी से छलांग लगाते देखा था। श्रद्धा ने शिव पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज होने का दावा भी किया है। पढ़ें पूरी खबर 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव बोले- इस बार भाजपा का घड़ा नहीं, टैंकर फूटेगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी, विपक्षी मतदाताओं के नाम काटने और फर्जी वोट जुड़वाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की। अखिलेश ने कहा कि इस बार भाजपा का घड़ा नहीं, बल्कि टैंकर फूटेगा। उन्होंने दावा किया कि पीडीए, मुस्लिम-यादव और युवा मतदाताओं के समर्थन से सपा चुनाव में जीत हासिल करेगी। पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी बोले- प्रयागराज की धूमिल छवि बदली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर और प्रयागराज का दौरान किया। प्रयागराज में एक चुनावी सम्मेलन में समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था। 

उन्होंने कहा कि उस समय न तो समय पर नौकरियां निकलती थीं और यदि विज्ञापन आ भी जाते थे, तो वसूली का दौर शुरू हो जाता था। अयोग्य लोगों को आयोगों में महत्वपूर्ण पदों पर बैठाकर युवाओं के अधिकारों पर डाका डाला गया, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं। पढ़ें पूरी खबर

दिव्या मित्तल - फोटो : अमर उजाला

दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी ‘जननीति भारत’, बोलीं- मेरा मकसद पूरी राजनीति बदलना है

उत्तर प्रदेश की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने पार्टी का नाम ‘जननीति भारत’ रखा है। गुरुवार को दोपहर एक बजे फेसबुक पर वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेगी। दिव्या मित्तल ने खुद मिर्जापुर जिले की सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

दिव्या मित्तल ने कहा कि ‘जननीति भारत’ में राज जनता का होगा और सरकार पांच साल तक जनता की इच्छा के मुताबिक चलनी चाहिए। इससे पहले 30 सितंबर को उन्होंने राजनीति में आने की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि वह उत्तर प्रदेश में ही रहेंगी, सवाल उठाने से नहीं डरेंगी और किसी दूसरी पार्टी से जुड़ने के बजाय अकेले आगे बढ़ेंगी। उनका कहना था कि उद्देश्य केवल राजनेताओं को बदलना नहीं, बल्कि राजनीति को बदलना है। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें पैसा और बाहुबल नहीं चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बांके बिहारी के भक्त ध्यान दें, प्रसाद और फूल माला को लेकर नया आदेश

श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालुओं द्वारा पेड़े और फूलमाला फेंकने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए मंदिर और उसके बाहर नोटिस चस्पा किए जाएंगे।  उधर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगने वाले सेंट्रल एसी लगाने से पहले जांच कमेटी मंदिर की क्षमता परखेगी।

मंदिर में समय-समय पर चांदी के शेष शैया सहित विभिन्न प्रकार के सिंहासनों को लेकर जांच की रिपोर्ट एक माह कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसे लेकर कमेटी सदस्य मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने विरोध दर्ज किया कहा कि यह परंपरा में शामिल नही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें