फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: श्रद्धा दुबे के बाद शिव शर्मा का नया वीडियो सामने आया, पैसे लौटाने की बात कहता दिख रहा

Thu, 15 Oct 2026 03:49 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

शिव शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे के वीडियो के बाद अब शिव शर्मा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक पैसे लौटाने और बदले में गाड़ी रखने की बात कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो की सत्यता और हत्याकांड से संबंध की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
शिव शर्मा का वीडियो आया सामने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित शिव शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे के वीडियो सामने आने के बाद अब शिव शर्मा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वह पैसे वापस कर देगा। इसके बदले वह अपनी गाड़ी रखने और उसे पैसे देने की बात कह रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में सामने से श्रद्धा दुबे की आवाज भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता और इसके घटनाक्रम से संबंध की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, यह भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले लखनऊ के चर्चित शिव शर्मा हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो जारी कर घटना वाले दिन की पूरी कहानी बताई है। वीडियो में उन्होंने शिव शर्मा की मौत को हत्या के बजाय आत्महत्या बताया और दावा किया कि उन्होंने अपनी आंखों से उसे बालकनी से छलांग लगाते देखा था। श्रद्धा ने शिव पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज होने का दावा भी किया है। 

छह-सात दिन से नहीं हो रही थी बातचीत

श्रद्धा के मुताबिक, 7 तारीख से पहले करीब पांच-छह दिनों तक उनकी शिव शर्मा से बातचीत नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि कपूरथला चौराहे के एक चायवाले के जरिए शिव ने उनके ड्राइवर को फोन करवाया था। श्रद्धा ने अपने नंबर से भी दो बार कॉल की, लेकिन उस समय फोन नहीं उठा। रात करीब दो बजे शिव का फोन आया, जिसके बाद वह अपनी बीएमडब्ल्यू से उनसे मिलने पहुंचा।

श्रद्धा का कहना है कि शिव ने शराब पी रखी थी। इसके बाद दोनों पैडलर्स कैफे गए, जहां शिव ने उनके लिए माचा और ड्राइवर के लिए जूस मंगाया। फिर वे घर लौट आए। श्रद्धा के अनुसार, उस समय शिव उनकी गाड़ी चला रहा था, जबकि उनका ड्राइवर शिव की गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें