फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: श्रद्धा दुबे बहन-ड्राइवर समेत गिरफ्तार, अखिलेश ने सरकार को घेरा; इस गांव में नहीं होता रावण दहन

Tue, 20 Oct 2026 05:29 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने श्रद्धा के साथ उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों को मंगलवार को ही लखनऊ लाया जाएगा। श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद शिवा शर्मा मामले में आगे की जांच और पूछताछ की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर 

अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा दुबे पर अखिलेश बोले- यह सामान्य केस नहीं, इसमें नामचीन और रसूखदार शामिल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सरकार पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सामान्य केस नहीं है। यह मामला सरकार को ले डूबेगा। माना जा रहा अखिलेश यादव का इशारा श्रद्धा हाईप्रोफाइल कनेक्शन की ओर था, जिसमें कई नामचीन और रसूखदार लोग शामिल हैं। 

फरारी के दौरान श्रद्धा ने पहला वीडियो जारी करते हुए नामचीन और रसूखदार से उसका नाम नहीं जोड़ने की बात कही थी। वहीं, कारोबारी शिवा को धमकाते हुए पुराने वायरल ऑडियो में भी श्रद्धा उसकी शिकायत किसी सर से करने की बातें कह रही थी। पढ़ें पूरी खबर     

 

कुशीनगर सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया रोड पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब चार हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। रामाभार पुल से करीब 400 मीटर आगे देवरिया रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। 

हादसे में कार सवार सभी सात युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो और युवकों ने आज दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला, कहा- साइकिल का हैंडल नहीं संभाल पाए

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। कन्नौज में सपा की जिला इकाई भंग किए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव एसी, पीसी और ट्विटर की दुनिया से बाहर नहीं निकलेंगे, तो जिला स्तर के नेता क्या करेंगे।

राजभर ने कहा कि सपा कन्नौज को खानदानी विरासत समझती रही है, लेकिन वहां की स्थिति से पार्टी की हैसियत का पता चल गया। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव ने मेहनत करके कन्नौज को सपा का गढ़ बनाया था, लेकिन अखिलेश उस विरासत को संभाल नहीं पाए। पढ़ें पूरी खबर

UP Baghpat Village - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी के इस गांव की रावण से है पहचान, दशहरे पर नहीं होता दहन

देशभर में जहां दशहरे पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है, वहीं बागपत के बड़ागांव में परंपरा अलग है। यहां दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता, बल्कि ग्रामीण लंकापति रावण को पूजनीय मानते हैं। गांव की पहचान भी इसी मान्यता से जुड़ी है।

गांव का नाम रावण उर्फ बड़ागांव है। गांव में स्थित प्राचीन मां मनसा देवी मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां कई देशों से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर पर कुछ समय पहले नेपाल के सांसद भी दर्शन करने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन

विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु-शिष्य परंपरा और नाथपंथ की आध्यात्मिक विरासत की झलक देखने को मिली। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से विशेष पूजन किया। इस दौरान उन्होंने गुरु गोरखनाथ के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हुए लोककल्याण और समस्त जगत के मंगल की कामना की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें