UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
68 हजार कर्मचारियों की सैलरी रोकी
यूपी सरकार ने 68 हजार से ज्यादा राज्य कर्मचारियों की सैलरी फिलहाल रोक दी है। ये वो कर्मचारी हैं, जिन्होंने अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी 'मानव संपदा पोर्टल' अपलोड नहीं की है। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार ने 'मानव संपदा पोर्टल' पर राज्य कर्मियों के चल-अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन करना अनिवार्य कर दिया था।
पढ़ें पूरी खबर
अनाबी अली से बात करके सीएम योगी।
- फोटो : ANI
जनता दर्शन: बालिका अनाबी अली की बात सुनकर सीएम योगी हुए प्रभावित
राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दर्शन में सीएम से मिलने बालिका अनाबी अली भी पहुंची। वह कान्वेंट स्कूल में एडमिशन की चाह लेकर आई थीं। इस दौरान उसने दिल को छू लेने वाली बातचीत की। उसकी बातें सुनकर सीएम ने तत्काल उसका एडमिशन पक्का कराने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया।
पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अखिलेश यादव बोले- खुद से फार्म-7 छापकर...नकली हस्ताक्षर करके वोट कटवाने में लगे हैं
अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- 'माननीय न्यायालय संज्ञान ले' भाजपाई घपलेबाज खुद से फार्म 7 छापकर, नकली हस्ताक्षर करके पीडीए समाज के वोटरों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज का वोट कटवाने में लगे हैं। हर पत्रकार से अपील है, अपना मीडिया धर्म निभाएं, लोकतंत्र बचाएं। जो भी मीडिया, वो चाहे गांव-मोहल्ले-स्थानीय स्तर का हो या जिले-मंडल-राज्य स्तर का अगर वो ये खबरें दिखा रहा है और लोकतंत्र के चौथे खंभे की सार्थक भूमिका निभा रहा है, तो हम उसके साथ हैं।
पढ़ें पूरी खबर
69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास के बाहर किया प्रदर्शन
यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने से अभ्यर्थी नाराज हैं। इसी को लेकर अभ्यर्थी केशव मौर्य के घर के सामने धरने पर बैठे थे। उन्होंने जोरदार नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही। अभ्यर्थी केशव चाचा न्याय करो का नारा लगाकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने सभी को बस से धरनास्थल इको गार्डेन भेज दिया।
पढ़ें पूरी खबर
पीड़ित महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मैं संतुष्ट नहीं, वो कुछ न कर पाता है', शादी के एक माह बाद नाखुश पत्नी
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवती ने शादी के महज एक महीने के भीतर ही अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया। युवती ने पति के सांवले रंग और शारीरिक संबंधों को लेकर असंतोष व्यक्त किया है, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद गहरा गया है। मामला अब पुलिस चौकी तक पहुंच गया है।
पढ़ें पूरी खबर
अपनों ने दिया धोखा: एक ही युवक से दो सहेलियों को हुआ प्यार
साइबर अपराध के मौजूदा ट्रेंड की बात करें तो महिलाएं ही महिलाओं की दुश्मन बनी बैठी हैं। मासूम मुस्कान के पीछे साजिश की खिचड़ी पकाई जा रही है। किसी लड़की को सोशल साइट्स पर बदनाम करने का मामला हो या किसी महिला को नीचा दिखाने का, बरेली में साइबर थाना पुलिस की जांच में अपराध के पीछे सहेली, ननद, भाभी जैसी कोई नजदीकी महिला ही निकल रही है। खोखले होते रिश्तों की हकीकत बताते कुछ ऐसे ही मामलों का जिक्र हम यहां कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी में बदल रहा है मौसम।
- फोटो : अमर उजााल।
यूपी में दिखे मौसम के दो रंग
यूपी में मौसम के दो रूप बने हुए हैं। राजधानी लखनऊ के साथ अवध के कई जिलों में बीते दो दिनों से अच्छी धूप निकल रही है। रविवार को लखनऊ में साढ़े पांच डिग्री का उछाल आया। लखनऊ शहर पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। दूसरी ओर पश्चिम यूपी के कई जिलों में कोहरे के साथ बारिश का प्रकोप जारी है। विक्षोभ का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर से सटे जिलों में ज्यादा पड़ रहा है।
वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
शंकराचार्य के बयान से नहीं बदल सकता संविधान
वाराणसी दौरे पर पहुंच कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को यूजीसी के नियमों को लेकर कहा कि अगर इस नियमावली में कोई गड़बड़ी है तो सुप्रीम कोर्ट जाएं, जो जाना चाहता है, कोर्ट का दरवाजा सबके लिए खुला है। कहा कि शिक्षा में ओबीसी, एससी, एसटी के साथ पक्षपात होता है। इसकी लड़ाई हम लड़ेंगे।
मृतक प्रिया शेट्ठी की फाइल फोटो और आरोपी युवक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
मुंबई की युवती को प्रेमी ने पत्नी संग मार डाला
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंका गया शव मुंबई की युवती प्रिया का था। पुलिस की जांच के मुताबिक, युवती का प्रेम प्रसंग सहजनवां इलाके के एक शादीशुदा युवक विजय के साथ चल रहा था। युवती शादी का दबाव बना रही थी। युवक ने पीछा छुड़ाने के लिए पत्नी संध्या के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी। शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कूच दिया।