फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: अमोनिया गैस टैंक फटने से चार की मौत, कैबिनेट में 37 प्रस्ताव पास, मस्जिद हटाने को मंत्री का धरना

Mon, 23 Mar 2026 06:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, चार मजदूरों की मौत

गंगापार इलाके के फाफामऊ के पास चंदापुर गांव में स्थित कोल्ड स्टोरेज धराशायी हो गया। तेज आवाज के साथ अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते हादसा हुआ है। शीतगृह जिस समय गिरा उस समय वहां पर दो दर्जन से अधिक मजदूर मौजूद थे, जो मलबे में दब गए। हादसे में चार मजदूरों की मौत बताई जा रही है। छह की हालत नाजुक है। एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह शीतालय पूर्व मंत्री अहमद का बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

डिप्टी सीएम केशव बोले- समाजवादी पार्टी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा है

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की जनता के लिए खतरा है। सपा की सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना। महिलाओं के सुहाग को खतरे में डालना और जिन्हें राखी बांधी जाती है उन भाइयों के जीवन को खतरे में डालना। प्रदेश की जनता ने सपा को 2014 में, 2017 में, 2019 में और 2022 में हराया है। 2024 में वो किसी तरह जनता को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब हो गए। पढ़ें पूरी खबर

समर्थकों के साथ हाईवे पर धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद श्रृंगवेरपुर में धरने पर बैठे, मस्जिद हटाने की मांग पर अड़े

निषाद पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद श्रृंगवेरपुरधाम में जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद हैं। संजय निषाद मांग है कि श्रृंगवेरपुर धाम में मंदिर के पास बने मस्जिद को तत्काल हटवाया जाए।

उन्होंने यहां पर अवैध रूप से कब्जे का भी आरोप लगाया है। धरने की सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स  और स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। संजय निषाद इसके पहले भी मस्जिद हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

यूपी कैबिनेट की बैठक में फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

UP Cabinet: किसानों को मिलेंगे अतिरिक्त पैसे, पानी का नहीं होगा दुरुपयोग, जाम के लिए नई योजना

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लोकभवन में  कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 39 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 37 प्रस्तावों पर मोहर लगी।  जबकि 2 प्रस्तावों (प्रस्ताव संख्या 20 और 21) को स्थगित कर दिया गया है। बैठक का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु प्रदेश के किसान रहे। सरकार ने आगामी रबी विपणन सत्र के लिए गेहूं खरीद की नीति स्पष्ट कर दी है, जिससे अन्नदाताओं की आय में सीधा इजाफा होगा। पढ़ें पूरी खबर

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI

एआई बताएगा कब होगा जन्म?: गर्भावस्था की सही उम्र तय करने में मदद

गर्भ में पल रहे शिशु का जन्म कब होगा, इसका अंदाजा अब सिर्फ अनुमान या विदेशी फॉर्मूलों पर निर्भर नहीं रहेगा। भारत ने पहली बार अपने डाटा पर आधारित ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल तैयार किया है, जो गर्भावस्था की सही उम्र का ज्यादा सटीक आकलन कर सकता है और समय से पहले जन्म (प्री-टर्म) के खतरे की पहचान भी कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर

LPG Crisis - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी

एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे।

परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का विवरण, घर में शादी, भंडारा या कोई अन्य आयोजन है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। तभी सिलिंडर बुक होगा। बता दें कि बरेली जिले में करीब दस लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें 4.16 लाख उज्ज्वला कनेक्शन हैं। पढ़ें पूरी खबर

pratapgarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दो बीवी, 18 बच्चे, तीसरी महिला से अफेयर, प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान का कत्ल; 'प्यार' ने इसलिए मारा

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। चार दिन से गायब पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना का रविवार को सुमेरपुर के पास बोरी में भरा शव मिला। प्रेम प्रसंग में महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप है।  मृतक 18 बच्चों का पिता था। महिला पुलिस की हिरासत में है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तरका के पूर्व प्रधान गुलहसन (50) उर्फ मुन्ना बाइक से 18 मार्च को बाजार की ओर निकले थे। पढ़ें पूरी खबर

रूस का नागरिक दमित्री ब्रेकिन - फोटो : अमर उजाला

लगेज में छिपाकर बैंकॉक ले जा रहा था रेंडियर की सींग, वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया विदेशी

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के बैग से प्रतिबंधित रेंडियर की सींग बरामद की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। हालांकि वन विभाग की डीएफओ स्वाति ने बताया कि बरामद सींग रेंडियर की है।

रूस का नागरिक दमित्री ब्रेकिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से वाराणसी से बैंकॉक जाने वाला था। यह उड़ान दोपहर 12:35 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर शाम 6:05 बजे बैंकॉक पहुंचती है। प्रस्थान से पहले नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को यात्री के लगेज पर संदेह हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

पति-पत्नी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

एसडीएम पति-पत्नी के बीच विवाद, महिला थाने में एफआईआर

जनपद चंदौली सदर तहसील में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद पीडीडीयू नगर के तहसील में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा और उनके परिवार वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

शहर के शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली एसडीएम दिव्या मिश्रा के पिता पूर्व प्राचार्य निशाकांत ओझा ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि उन्होंने अपनी एसडीएम बेटी दिव्या ओझा की शादी एक दिसंबर 2020 को प्रयागराज जनपद के नैनी एमआईजी -11 एडीए कॉलोनी के रहने वाले एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ की थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें