फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: बिजली की नई दरें लागू, चंपत राय के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील, मानसून पर बड़ा अपडेट

सार

यूपी के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह सातवीं बार है जब यूपी में बिजली की दरों को नहीं बढ़ाया गया है। वहीं, अयोध्या मामले में वकील आक्रामक हो गए और चंपत राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar pradesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। बिजली की नई दरें प्रदेश में लागू कर दी गई हैं। बिजली मंत्री ने कहा कि ये सातवां साल है जब बिजली के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो से तीन दिन में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या के वकील सड़कों पर उतर आए और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदेश में बड़े पैमाने पर डिप्टी एसपी के तबादले किए गए है। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन


यूपी में बिजली की नई दरें लागू, इस साल बढ़ने के बजाय कम होगा बिल; उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

यूपी में बिजली की नई दरें लागू कर दी गई हैं। इस साल बढ़ने के बजाय बिल कम होगा। उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ में मानसून की एंट्री, सुबह से रिमझिम बरसात, बहराइच-बिजनौर में 100 मिमी बारिश; 24 जिलों में अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 24 जिलों में भारी वर्षा तथा 28 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अयोध्या में सड़क पर उतरे वकील, बोले- चंपत राय पर FIR दर्ज करो; पुलिस ने दौड़कर रोका
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विवाद और गहरा गया है। ट्रस्ट के एक सदस्य ने पूर्व पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को थाने जाने से रोकते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पढ़ें पूरी खबर

Ayodhya: राम मंदिर विवाद की विस्तृत जांच के लिए अयोध्या पहुंची एसआईटी, सुरक्षा प्रोटोकॉल में किया गया बदलाव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम बृहस्पतिवार को फिर अयोध्या पहुंच गई है। विशेष जांच दल पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल करेगा और 15 जुलाई तक रिपोर्ट शासन को सौंपेगा। पढ़ें पूरी खबर

यूपी पुलिस में धड़ाधड़ तबादले, 125 डिप्टी एसपी इधर से उधर; देखें किसे कहां मिली तैनाती
उत्तर प्रदेश पुलिस में ताबड़तोड़ फेरबदल किए गए हैं। गुरुवार को एक साथ 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इनमें वो सभी अधिकारी शामिल हैं, निरीक्षक से डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोशन दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन


UP: समिट बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, विदेशी नागरिकों से गिरोह ने वसूले 250 करोड़; ऐसे पकड़े गए 
लखनऊ की समिट बिल्डिंग में संचालित फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गिरोह विदेशी नागरिकों, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करता था। पढ़ें पूरी खबर

Lucknow: अलीगंज अग्निकांड में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार, एलडीए और बिजली विभाग को नाकामी पर फटकारा
अलीगंज अग्निकांड मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यूपी सरकार को फटकार लगाई और ऐसे मामलों को रोकने के लिए एसओपी देने का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें