प्रेसवार्ता कर गठबंधन का एलान किया गया।
- फोटो : amar ujala
चंद्रशेखर और ओवैसी ने किया गठबंधन का एलान
लखनऊ में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर चंद्रशेखर और ओवैसी ने गठबंधन का एलान करते हुए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का एलान किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यक़ीन से कहता हूं भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए ये मजबूत विकल्प होगा। इन चुनाव में बीजेपी को रोकने के साथ ही बेरोज़गारों, किसानों के मुद्दों पर हमारी लड़ाई होगी। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद होंगे।
प्रदेश में सामाजिक बदलाव लाना मकसद है। हम लोग भविष्य के लिए राजनीति करेंगे। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि वो 90 फीसदी वोट अल्पसंख्यक का हासिल कर रहे हैं फिर भी भाजपा को नहीं हरा पा रहे हैं। वो नहीं हरा पाएंगे। आज जो गठबंधन बना है। वो एक मजबूत विकल्प बनेगा।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर के नए गठबंधन का एलान।
- फोटो : amar ujala
चंद्रशेखर होंगे ओवैसी के साथ गठबंधन के सीएम पद का चेहरा
यूपी चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में सियासी माहौल बनता रहा है। इस कड़ी में आज एक बड़ी घोषणा हुई। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में नए गठबंधन की घोषणा कर दी है।
नए गठबंधन के घोषित किए गए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा चंद्रशेखर आजाद को बनाया गया है। इसके साथ ही आगामी चुनाव में इसके प्रभाव को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। मोर्चा के एलान के बाद चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन की पहली रैली लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में करने का एलान किया है। बता दें कि ये वही मैदान हैं जहां पर बसपा सुप्रीमो मायावती रैलियां करती रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
चार दिनों में एक घर के तीन बच्चों की मौत, गांव में हड़कंप
लखनऊ के मलिहाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खण्डसरा गांव में बीते चार दिनों में एक ही घर के तीन बच्चों की मौत हो गई। पिता आशीष ने बताया कि सबसे छोटा बेटा दिव्यांश (3) की नौ नवंबर को, कार्तिक (07) की दस नवंबर जबकि बृहस्पतिवार को सबसे बड़ी बेटी लक्ष्मी (10) की मौत हो गई। तीनों को हल्का बुखार आया था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेज रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
पढ़ें पूरी खबर
योगी बोले- बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलडोजर अब उत्तर प्रदेश का ब्रांड बन चुका है। प्रदेश में अगर बुलडोजर और ट्रैक्टर का निर्माण होगा तो देश ही नहीं, विदेशों में भी इनकी मांग अपने आप बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ने प्रदेश को निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाया है।
सीएम गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सीएनएच इंडस्ट्रियल के नए ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस प्लांट पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। करीब 100 एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना से हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ परिक्षेत्र में 162 निरीक्षकों के तबादले
उत्तर प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र ने 162 निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), उत्तर प्रदेश के पत्र के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
12 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, ऐसे निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जिनकी किसी एक जनपद में 31 मई 2027 तक पिछले चार वर्षों के दौरान तीन वर्ष की पूर्ण सेवा हो रही है। स्थानांतरण का निर्णय परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया।
पढ़ें पूरी खबर