UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि; भीड़ से पटा रहा बैकुंठधाम
राजधानी लखनऊ में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बृहस्पतिवार दोपहर बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी संख्या में परिवार के लोग और सत्ता व विपक्ष के नेता मौजूद रहे। इस दौरान पूरा बैकुंठधाम लोगों की भीड़ से पट गया। पैर रखने तक की जगह नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा।
- फोटो : amar ujala
भावुक बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव
मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने व श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री पहुंचे। वहीं, पूरा यादव परिवार भी मौजूद रहा।
अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को करीब सवा 12 बजे बैकुंठधाम ले जाया गया। इसके पहले प्रतीक की बेटी प्रथमा और उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रतीक को अंतिम विदाई देते समय अपर्णा फूट-फूटकर रो पड़ीं। पढ़ें पूरी खबर
आंधी में उड़े नन्हे अंसारी
- फोटो : संवाद
बरेली में 50 फीट ऊंचाई तक हवा में उड़े नन्हे अंसारी, मक्का के खेत में गिरे
बरेली में बुधवाई को आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। भमोरा इलाके में नन्हे अंसारी नामक व्यक्ति टिनशेड के साथ करीब 50 फीट ऊंचाई तक हवा में उड़ गए। वह मक्का के खेत में गिरे, जिससे उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भमोरा थाना पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर
दूल्हे ने आईसीयू में भरी युवती की मांग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल बना मंडप, आईसीयू में भरी मांग, फेरों से पहले निभा दिया वचन
बदकिस्मती भरे एक हादसे से मद्धम पड़ती खुशियों की रौनक को दो परिवारों की आपसी समझ और जज्बातों ने नई रंगत दे दी। शादी के दिन हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईसीयू में पड़ी दुल्हन की मांग भावनाओं के सिंदूर से सजाकर दूल्हे ने एक नई मिसाल पेश की। पढ़ें पूरी खबर
पीतल कारोबारी के घर पर हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
बेटी ने खुलवाया डिजिटल लॉक, घर में डलवाई करोड़ों की डकैती
मुरादाबाद के नागफनी क्षेत्र स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी एवं प्रापर्टी डीलर इमरान के घर हुई 1.20 करोड़ रुपये की डकैती का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। कारोबारी की बेटी अरीबा ने ही अपने प्रेमी अरशद वारसी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।
पुलिस ने बेटी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47 लाख रुपये नकद, तमंचे और वारदात में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं। मामले में शामिल करीब छह बदमाश अभी फरार हैं। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में सीएम योगी की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दिल्ली में सीएम योगी की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों से हलचल
उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। करीब एक घंटे चली इस बैठक में नए मंत्रियों को विभाग आवंटन और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर