फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: 18-19 मई को लखनऊ में सजेगा दिग्गजों का महाकुंभ; 'विचार, प्रभाव व पहचान' इसलिए खास हैं वक्ता

Thu, 14 May 2026 04:42 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Amar Ujala Samvad: 18-19 मई को लखनऊ में दिग्गजों का महाकुंभ सजेगा। उत्तर प्रदेश 2026 में राजनीति से सिनेमा तक देश के चर्चित चेहरे जुटेंगे। योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, वरुण धवन, रिचा चड्ढा, मृणाल ठाकुर समेत दो दर्जन से अधिक हस्तियां शिरकत करेंगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ आगामी 18 और 19 मई को देश के चर्चित चेहरों, विचारों और विमर्श का केंद्र बनने जा रही है। 78 वर्षों का गौरवशाली इतिहास समेटे और स्वर्णिम शताब्दी की ओर तेज़ी से बढ़ रहे अमर उजाला समूह का महाआयोजन ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ राजधानी में सजने जा रहा है। राजधानी के होटल द सेंट्रम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, अध्यात्म, उद्योग, सिनेमा, खेल और समाज के बड़े चेहरे जनता से सीधे संवाद करेंगे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे वक्ता केवल अपने क्षेत्र के चर्चित नाम नहीं हैं, बल्कि अपने विचारों, कार्यों और हालिया गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर बहस और चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री से लेकर फिल्म कलाकार, उद्योगपति से लेकर आध्यात्मिक गुरु तक हर वक्ता अपने साथ अनुभव,संघर्ष और बदलते भारत की कहानी लेकर आ रहा है।

ये वक्ता करेंगे शिरकत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। आध्यात्मिक जगत से गौर गोपाल दास और स्वामी चिदानंद सरस्वती शामिल होंगे। वहीं राजनीति के मंच पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शिरकत करेंगे। 

सिनेमा जगत से जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा, वरुण धवन, रिचा चड्ढा, मृणाल ठाकुर और श्वेता त्रिपाठी संवाद का हिस्सा बनेंगे। खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर एवं राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू और पहलवान संग्राम सिंह भी शामिल होंगे। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी भारतीय खानपान और फूड कल्चर पर विशेष सत्र में अपने विचार साझा करेंगे।

दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 16 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें धर्म, राजनीति, अध्यात्म, खेल, एआई, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, शिक्षा, रक्षा और आर्थिक विकास जैसे समकालीन विषयों पर चर्चा होगी। अगर आप भी इस संवाद का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अमर उजाला ऐप डाउनलोड कर अभी रजिस्ट्रेशन करें।

विकास मॉडल और निर्णायक नेतृत्व के कारण चर्चा में हैं सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपने प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं। अयोध्या से लेकर काशी कॉरिडोर,एक्सप्रेसवे नेटवर्क से लेकर निवेश सम्मेलनों तक,योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का लक्ष्य तय किया है। 

संवाद में इस विषय पर भी विशेष चर्चा होगी। हाल के महीनों में निवेश,डिफेंस कॉरिडोर और धार्मिक पर्यटन को लेकर राज्य सरकार की आक्रामक नीति ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रखा है। हालिया पश्चिम बंगाल चुनाव में भी वह भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल रहे। गोरखपुर से राजनीति की शुरुआत करने वाले योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के सबसे प्रभावशाली मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं।
 

युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं जैकी श्रॉफ

‘भिडू’ अंदाज़ और बिंदास लाइफस्टाइल के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं जैकी दादा। जैकी श्रॉफ हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने अभिनय, सादगी और अलग अंदाज़ से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई। ‘हीरो’,‘राम लखन’ और ‘देवदास’ जैसी 250 से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले जैकी श्रॉफ आज भी युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। 

हाल के वर्षों में फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। मुंबई की चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बड़े सितारे बनने तक का उनका संघर्ष आज भी प्रेरणा माना जाता है। सोशल मीडिया पर उनका सहज व्यवहार और मशहूर ‘भिडू’ स्टाइल उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखता है।
 

बेबाक बयानों और दमदार अभिनय के कारण सुर्खियों में ऋचा चड्ढा

रिचा चड्ढा अपने सशक्त अभिनय और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के कारण लगातार चर्चा में रहती हैं। हाल के वर्षों में ओटीटी और महिला केंद्रित फिल्मों में उनके काम को काफी सराहना मिली है। 

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘फुकरे’ और चर्चित वेबसीरीज ‘हीरामंडी’ समेत कई प्रोजेक्ट्स में अपनी अलग पहचान बना चुकी ऋचा चड्ढा नए दौर के भारतीय सिनेमा का मजबूत चेहरा मानी जाती हैं। वह सिनेमा में महिलाओं की बदलती भूमिका और कंटेंट आधारित फिल्मों को लेकर मुखर रही हैं। संवाद में वह सिनेमा और नए दौर के कंटेंट पर अपने विचार रखेंगी।
 

एग्री-बिजनेस और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बड़े चेहरे बने बर्जिस गोदरेज

भारतीय कृषि और एग्री-बिजनेस सेक्टर में तेजी से बदलती तकनीक और निवेश के बीच बुर्जिस गोदरेज एक महत्वपूर्ण नाम बनकर उभरे हैं। गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के नामित अध्यक्ष के रूप में वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फूड सिक्योरिटी और एग्री-टेक को लेकर लगातार चर्चा में हैं। 

भारत में कृषि को तकनीक और आधुनिक प्रबंधन से जोड़ने की दिशा में उनके प्रयास उद्योग जगत में सराहे जा रहे हैं। कृषि क्षेत्र में नवाचार और टिकाऊ विकास को लेकर उनकी सोच उन्हें कॉरपोरेट जगत का चर्चित चेहरा बनाती है। संवाद में वह एग्री-टेक और भविष्य की कृषि व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।
 
विज्ञापन

एआई और नए भारत की आवाज बने अंकुश सभरवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारतीय टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में तेजी से उभरते नाम अंकुश सभरवाल आज देश में एआई आधारित नवाचार को नई दिशा देने वाले युवा उद्यमियों में गिने जाते हैं। भारत जीपीटी के संस्थापक एवं सीईओ के रूप में वह भारतीय भाषाओं, डिजिटल तकनीक और एआई को आम लोगों तक पहुंचाने के मिशन पर काम कर रहे हैं। 

स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी की दुनिया में उनकी पहल लगातार चर्चा में रही है। संवाद में वह “एआई और नया भारत” विषय पर अपने विचार रखेंगे और बताएंगे कि किस तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता आने वाले समय में शिक्षा, उद्योग, रोजगार और समाज की तस्वीर बदलने जा रही है।

संवाद के मुख्य सहयोगी

अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026 से प्रतिष्ठित ब्रांड्स जुड़ें हैं जिनमें ड्रिवेन वाई पार्टनर किया, एसोसिएट पार्टनर सोलर स्क्वायर, फीनिक्स पलासियो, इन्वेस्ट यूपी, हेल्थ पार्टनर जीना सीखो हिम्स, ट्रैवल पार्टनर इजमायट्रिप, वेलनेस पार्टनर मंकीफ्लाई प्रीमियम, रेडियो पार्टनर बिग एमएम 94.3, ज्वेलरी पार्टनर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स और प्रजेंटिंग पार्टनर के रूप में गलगोटियाज यूनिवर्सिटी जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का भी इस संवाद को समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें