फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: बीमा के रुपयों के लिए पत्नी-बच्चे की हत्या, मंदिर का घंटा बजाते ही मौत; नोटों पर लेटा डॉक्टर

Mon, 06 Apr 2026 06:07 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले- कभी तमंचों के लिए बदनाम रहा यूपी

कभी अवैध हथियारों और ‘तमंचों’ के लिए बदनाम रहा उत्तर प्रदेश अब नई पहचान गढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है।

इसी बदलाव की मिसाल राजधानी लखनऊ में देखने को मिली, जहां एक प्राइवेट स्टार्टअप ने अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक विकसित की है। यह दर्शाता है कि योगी आदित्यनाथ के विजन और नीतियों का असर जमीन पर दिख रहा है, जहां कभी अपराध की पहचान थी, वहीं अब डिफेंस टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स का नया युग आकार ले रहा है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी में पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश में पंचायत चुनाव टलना तय, अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में अब निर्धारित समय पर नई पंचायतों का गठन संभव नहीं रह गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। इसकी पुष्टि दबी जुबान से उच्चपदस्थ सूत्र भी कर रहे हैं। पक्ष और विपक्ष, दोनों का फोकस वर्ष 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा के आम चुनाव पर है। कोई भी पार्टी स्थानीय चुनावों में नही उलझना चाह रही है। पढ़ें पूरी खबर

कानपुर का किडनी कांड - फोटो : अमर उजाला

कानपुर का किडनी कांड, 43 लाख में किडनी लगाने का किया सौदा, परवेज का ऐसा वीडियो आया सामने

किडनी कांड के एक नए पीड़ित पंजाब के मनजिंदर का वीडियो पुलिस को जेल भेजे गए आरोपी शिवम अग्रवाल के मोबाइल में मिला है। अमृतसर के तरनतारन निवासी मनजिंदर का आरोप है कि आहूजा हॉस्पिटल के संचालकों डॉ. सुरजीत आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा और चार अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने किडनी देने के नाम पर उनसे 43 लाख रुपये ले लिए, इसके बावजूद उनका ट्रांसप्लांट नहीं किया गया। उन्होंने यह रकम कर्जा लेकर दी थी। पढ़ें पूरी खबर

आगरा के गौरव चाहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

संत प्रेमानंद से मिलने का जुनून, थार संग दो कारों को 90 KM तक कमर से बांधकर खींचा

संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की चाहत में आगरा के गौरव चाहर ने अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन करते हुए एक असाधारण पदयात्रा पूरी की। पहलवान गौरव चाहर 2 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे अपने गांव अकोला से कमर से रस्सी बांधकर एक कार और एक थार गाड़ियों को खींचते हुए पैदल वृंदावन पहुंचे। करीब 90 किलोमीटर की दूरी तय कर वृंदावन पहुंचे गौरव का जोरदार स्वागत किया गया। पढ़ें पूरी खबर

रामपुर में महिला सिपाही की हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : संवाद

बीमा के रुपयों के लिए बीवी-बच्चा मारा, फिर फूंक दी थी कार

रामपुर के गंज क्षेत्र में महिला सिपाही और उसके बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में महिला सिपाही के पति दान सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या बीमा की धनराशि हड़पने के लिए की गई थी।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि श्रावस्ती में तैनात सिपाही लता और उसके बेटे लड्डू 25 फरवरी को कार में आग लगने से मौत हो गई थी। गंज क्षेत्र में हुई इस घटना में पति दान सिंह घायल हो गया था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में यह एक सोची-समझी साजिश निकली। पढ़ें पूरी खबर

आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अधिवक्ता समीर हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के अधिवक्ता समीर सैफी (28) की अपहरण के बाद हत्या के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है।  एक दोषी को सात साल की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-तीन के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर

मंदिर में महिला की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मंदिर का घंटा बजाते ही मौत: पूजा करने आई महिला शिवालय की चौखट पर गिर गई

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के दारापुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 11000 वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन मंदिर के ऊपर से गुजर रही थी, जिसके कारण मंदिर के त्रिशूल में करंट आ गया। यह करंट त्रिशूल की सरिया और उससे लटकी लोहे की जंजीर से जुड़े घंटे तक फैल गया। पढ़ें पूरी खबर

शुभम जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

Cough Syrup Case: चार राज्यों और पांच जिलों की पुलिस को चकमा दे रहा शुभम जायसवाल

कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के सिंडिकेट की कमान संभालने वाले भगोड़े शुभम जायसवाल को चार एजेंसियां, चार राज्यों और पांच जिलों की पुलिस तलाश रही है। तस्करी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शुभम जायसवाल ने भी फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह तस्करी के लिए सभी हथकंडे अपनाए, जिसे न तो पावर का खौफ था और न ही पैसे की कमी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने भी सभी हथकंडे अपनाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

घायल वकील को लेकर जाते साथी वकील - फोटो : संवाद

लखीमपुर खीरी में बड़ी वारदात, कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में मारी गोली

लखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच पहले जमकर हाथापाई हुई, उस वक्त वहां मौजूद वकीलों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ मिनटों के बाद फिर से दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान वकील विराट राज ने अपने चचेरे भाई जितेंद्र राज को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से जितेंद्र तख्त पर गिर पड़े। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें