फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: कांग्रेस-सपा गठबंधन की लीक हुई लिस्ट, सीएम योगी का बड़ा खुलासा; भीषण आग में फंसे मां-बेटे की मौत

Mon, 16 Nov 2026 05:39 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

यूपी कांग्रेस की लिस्ट हुई लीक। - फोटो : अमर उजाला।

कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट

कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातों के बीच वह लिस्ट लीक हो गई है जो कांग्रेस ने सपा को सौंपी है। इस लिस्ट में उन 181 सीटों का ब्योरा है जो कांग्रेस लड़ना चाहती है। इस सूची में कांग्रेस ने अपने पारंपरिक गढ़ रहे रायबरेली और अमेठी की लगभग सभी सीटों पर दावा ठोका है। 

इसमें रायबरेली सदर, बछरावां, हरचंदपुर, सलोन, सरेनी, ऊंचाहार, तिलोई, जगदीशपुर, गौरीगंज और अमेठी शामिल हैं। इसके अलावा राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर और लखनऊ पूर्व सीटें भी पार्टी की प्राथमिकता में हैं। पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी का बड़ा खुलासा, बोले- मेरे ऊपर दर्ज हुआ था मुकदमा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ‘योगी की पाती’ के 50 संस्करणों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। सूचना विभाग की ओर से तैयार इस पुस्तक में ‘योगी की पाती’ के सभी 50 संस्करणों का संकलन किया गया है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वनटांगिया गांव में बच्चों को पढ़ाने के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्कूल बनवाने पर तत्कालीन सरकार में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस समय वनटांगिया समाज बुनियादी सुविधाओं से वंचित था, लेकिन आज इन परिवारों को नागरिक अधिकार और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

राधिका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, महिला और बच्चे की मौत, तीन लोग झुलसे

कानपुर के फीलखाना के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के आग लगने से पांच मंजिला इमारत में अफरा-तफरी मच गई। भूतल की पार्किंग में खड़ी बाइकों में आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में जहरीला धुआं भर गया। ऊपरी मंजिलों पर कई लोग फंस गए। 

सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें चार लोगों को सांस लेने में दिक्कत और चोट लगने पर अस्पताल भेजा गया।  उपचार के दौरान राखी साहू (45) और प्रांजल बाथम (15) की मौत हो गई। वैभव गुप्ता और मीता बाथम का इलाज चल रहा है। यह घटना आज सुबह करीब 4:30 बजे गणेश मंदिर वाली सकरी गली में हुई। पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

जनगणना-2027 का तीसरा चरण, सीएम योगी बोले- कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से नहीं रहेगा वंचित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनगणना 2027 उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनगणना से प्राप्त सटीक और प्रामाणिक आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाओं की ठोस कार्ययोजना तैयार कर सकेगी। इससे प्रशासन को योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश की अधिकांश विकास योजनाएं 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित रही हैं। ऐसे में नई जनगणना के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का पता लगाना जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में जनगणना 2027 के तृतीय संस्करण का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

संभल में अनीता की हत्या कर शव खेत में दबाया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मामी का भांजे से अफेयर, पति ने पत्नी का कत्ल कर गड्ढे में गाड़ दी लाश

अमरोहा के सैदनगली के गांव चकुनी की रहने वाली अनीता (32) की हत्या करने के बाद पति नेमपाल ने गवां स्थित अपने भांजे के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पांच नवंबर को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने गांव लौट गया और पत्नी को ढूंढने का नाटक करता रहा। 

अनीता के भाई की ओर से दर्ज गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस को उसके पति पर शक हुआ। पुलिस के अनुसार, सख्ती से पूछताछ में पति ने हत्या कबूल कर ली। इसके बाद आरोपी पति और भांजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को शव बरामद कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें