फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: योगी बोले- सोशल मीडिया का प्रयोग कम करो, SI परीक्षा का व्हाट्सएप नंबर; खामनेई की मौत पर गुस्सा

Mon, 09 Mar 2026 05:55 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

जनता दर्शन में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

सीएम ने बच्चे से ली पढ़ाई की जानकारी, बोले- किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया का प्रयोग कम करो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए पीड़ितों मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनका प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। 

निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा। मुख्यमंत्री ने जनपदों के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए। पढ़ें पूरी खबर
 

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

SI परीक्षा के लिए बोर्ड ने जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर, साल्वर गैंग-पेपर लीक की दें सूचना

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अहम कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
 

ईद की नमाज अदा करते लोग।

खामनेई की मौत पर गुस्सा, ईद पर शिया समुदाय नहीं पहनेगा नए कपड़े

ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामनेई की मौत पर जहां लोगों में गम है, वहीं शिया समुदाय ने ईद पर खुशियां न मनाने का फैसला लिया है। नए कपड़े नहीं खरीदे जाएंगे। पुराने कपड़े पहनकर ही ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इस दौरान बांह पर काली पट्टी भी बांधेंगे। 20 या 21 मार्च को ईद होगी। पढ़ें पूरी खबर
 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

40 फर्जी कंपनियों ने लगाई 200 करोड़ की चपत

दिल्ली और गाजियाबाद की 40 फर्मों ने बीते एक वर्ष में कंपनियों को फर्जी इनवाइस बेचकर जीएसटी विभाग को 200 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। इसका खुलासा स्टेट जीएसटी की जांच में हुआ है। इसमें गाजियाबाद की 12 फर्मों के नाम सामने आए हैं। इन पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। साथ ही बिल देने और फर्जी तरीके से आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम करने के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
 

मंडी धनाैरा के मटर प्लांट में गैस रिसाव - फोटो : संवाद

मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी

चांदपुर मार्ग पर ग्राम चुचैला कलां स्थित मटर फ्रोजन प्लांट में रविवार की दोपहर बाद अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस का रिसाव होते ही प्लांट के भीतर काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। तमाम कर्मचारी दौड़कर बाहर आ गए। हालांकि छह महिलाओं की हालत बिगड़ गई। प्रबंधन ने महिला कर्मचारियों का चुचैला कलां के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

Moradabad Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जुड़वां बहन का कत्ल, यूट्यूबर के हर ब्लॉग में होती थी बहन हिमशिखा

मुरादाबाद में हुए आईटी कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा हत्याकांड में पुलिस की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गूगल से नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बने हार्दिक के हर ब्लॉग में उसकी बहन हिमशिखा दिखती थी। एक ब्लॉग में भाई बहन कार में सफर करते नजर आते हैं। इसमें हिमशिखा बहुत खुश नजर आ रही है और वह बोल रही है... कि भाई जिम जाएंगे तेरी बॉडी बनवाएंगे। अब जिंदगी के खूब ऐश करेंगे। किसी भी वीडियो में नहीं लग रहा है कि भाई बहन के बीच कोई विवाद है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें