सीएम योगी बोले-यदि लेनदेन की बात आई तो जेल में सड़ना पड़ेगा
राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 3567 नव चयनित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व प्रवक्ता (पीजीटी) और सहायक अध्यापक (टीजीटी) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ।
पढ़ें पूरी खबर
शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां शादी के महज 20 घंटे बाद नवविवाहित दंपती का शव घर में मिले हैं। नवदंपती की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली इलाके के जनियाजोत गांव में मंगलवार की सुबह उस समय मातम और हड़कंप मच गया, जब महज बीस घंटे पहले परिणय सूत्र में बंधे नवदंपती के संदिग्ध परिस्थितियों में शव कमरे में मिले। कमरे में नवविवाहित युवक का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि उसकी दुल्हन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी।
पढ़ें पूरी खबर
इकरा हसन ने कहा-प्रदेश में भाजपा को सपा ही हरा सकती है
शामली में दिशा की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कैराना सांसद इकरा हसन ने प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यदि भाजपा को कोई हरा सकता है तो वह समाजवादी पार्टी ही है। दिशा की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में सांसद इकरा हसन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के मुकाबले समाजवादी पार्टी ही मुख्य राजनीतिक चुनौती है।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को प्रदेश में कोई हरा सकता है तो वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव हैं। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं कर पाएगी। गठबंधन नहीं रहने पर कांग्रेस के लिए नुकसान होगा, जबकि सपा को इससे कोई नुकसान नहीं होगा।
पढ़ें पूरी खबर
प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी। यूपी की इन सीटों पर आगामी 16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। दरअसल, नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके मद्देनजर चुनाव की घोषणा की गई है।
पढ़ें पूरी खबर
मेरठ कचहरी में वकील व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट बेंच को लेकर अधिवक्ताओं का बड़ा एलान
मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की आम सभा में आंदोलन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। सभा में तय किया गया कि भाजपा के किसी भी प्रतिनिधि, चाहे वह सांसद, विधायक या मंत्री हो, को कचहरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मेरठ बार एसोसिएशन में भाजपा से जुड़े प्रतिनिधि सदस्य होने पर उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा और जवाब के आधार पर सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में क्यूआर कोड का अनोखा अभियान 'वार
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में क्यूआर कोड का अनोखा अभियान 'वार'
यूपी की राजधानी लखनऊ में इन दिनों एक अनोखा क्यूआर-कोड पोस्टर अभियान लोगों का ध्यान खींच रहा है। हजरतगंज, ऐशबाग, लालबाग, हुसैनगंज, चौक और हुसैनाबाद समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में लगाए गए इन पोस्टरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े आंकड़ों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर