फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: अखिलेश बोले- लड़ाई 95-05 की है, ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन, योगी ने युवाओं-किसानों को दी सौगात

Wed, 11 Nov 2026 05:34 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

योगी बोले- पहले होता था नौजवानों के सपनों का सौदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजन की शुभकामनाएं देते हुए राजस्व विभाग में नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को अग्रिम बधाई दी है। उन्होंने संकटग्रस्त किसान परिवारों के 4,300 लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि वितरित करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट कर 2017 से पहले की सरकार की संवेदनहीनता को भी उजागर किया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा को सम्मान और संकट की घड़ी में अन्नदाता के परिवार को संबल प्रदान करना डबल इंजन सरकार का संकल्प है। 

इसी संकल्प के विस्तार में बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से राजस्व विभाग के लिए नव-चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि भी वितरित की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले- हमने भी पटाखे जलाए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात दी। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। 

साथ ही अन्नदाताओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण भी किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर उपस्थित रहे। पढ़ें पूरी खबर

सांसद चंद्रशेखर आजाद व असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तीसरे मोर्चे की एंट्री हो गई। चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। बताया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा कल लखनऊ में की जाएगी। गठबंधन की योजना प्रदेश की 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है।

यूपी का चुनाव अभी तक भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच माना जा रहा है पर औवैसी-चंद्रशेखर के दलों के गठबंधन के एलान के बाद राज्य में नये राजनीतिक समीकरण पैदा हो सकते हैं। इस नए मोर्चे में कुछ अन्य छोटे दल भी शामिल हो सकते हैं। इसके पहले, ओवैसी ने यूपी में इंडिया गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी जिस पर अखिलेश यादव ने इन्कार कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में आतिशबाजी से खराब हुई हवा - फोटो : अमर उजाला

दीपावली के अगले दिन ही हवा हुई बेहद खराब, रेड जोन में यूपी के सात शहर

दीपावली के बाद अगले दिन सोमवार यानी नौ नवंबर को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ गई। आतिशबाजी और पटाखों के धुएं के असर से प्रदेश के सात शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार यानी रेड जोन में पहुंच गया जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दीपावली के अगले दिन सोमवार को सोनभद्र का अनपरा प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआई 355 दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले संत समाज की बैठक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले संत समाज में हलचल तेज हो गई है। उनके आगमन को लेकर मणिरामदास छावनी में संत-महंतों की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। बैठक में अयोध्या के प्रमुख संत-महंत शामिल होकर अखिलेश यादव के दौरे को लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं।

बैठक में संतों का कहना है कि अखिलेश यादव के अयोध्या आने, रामलला के दर्शन करने और सरयू में स्नान करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, संतों ने उनके सामने एक शर्त रखी है। उनका कहना है कि अयोध्या आने से पहले अखिलेश यादव रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान शहीद हुए कारसेवकों के परिजनों से माफी मांगें। इसके बाद ही अयोध्या आकर दर्शन-पूजन करें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश में लड़ाई 80-20 की नहीं, 95-05 की है, भाजपा का पता भी नहीं चलेगा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में मन बना चुकी है। प्रदेश में अब लड़ाई 80-20 की नहीं है बल्कि 95-05 की है। भाजपा का पता भी नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। 

हाथरस कांड के बाद घटनाएं रुकी नहीं हैं बल्कि महिलाओं के खिलाफ एक से बढ़कर एक दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं। सपा सरकार ने सबसे बेहतरीन पुलिस रिस्पांस सिस्टम दिया था वो भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। अखिलेश यादव बुधवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि सबसे शर्मनाक पक्ष तो ये है कि यूपी पुलिस से भरोसा उठ गया है। कई बार सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट टिप्पणी कर चुके हैं कि क्या यूपी पुलिस को भंग कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। नोटबंदी के 10 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का अब तक का सबसे भ्रष्ट फैसला था। पढ़ें पूरी खबर



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें