फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बेसिक टीचर ट्रांसफर: परस्पर तबादले के लिए 12 से शिक्षक बनाएंगे जोड़ा, तबादले की प्रक्रिया 20 तक

Fri, 15 Sep 2023 05:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इन्हें नौ सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद शिक्षक परस्पर तबादले के लिए जोड़ा बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 
विज्ञापन
पारस्परिक तबादले का मामला बीते कई महीनों से चल रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बेसिक शिक्षा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में परस्परा तबादले के लिए जोड़ा (पेयर) बनाने की प्रक्रिया 12 से 20 सितंबर के बीच पूरी होगी। इससे पहले बीएसए को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कई बार तिथि बढ़ाने के बाद भी आधा दर्जन जिले इससे जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया नहीं पूरी कर सके।
विज्ञापन


विभाग की ओर से एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया जुलाई से शुरू की गई है। इस बीच शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन के बाद, उनके वैवाहिक स्थिति, असाध्य रोग आदि का विवरण बीएसए को पूरा करने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया गया। बाद में यह तिथि छह सितंबर तक बढ़ाई गई लेकिन संभल, अयोध्या, आजमगढ़, जौनपुर, गाजियाबाद, झांसी व लखनऊ ने आवश्यक प्रक्रिया नहीं पूरी की।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इन्हें नौ सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद शिक्षक परस्पर तबादले के लिए जोड़ा बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन करने के बाद एक ओटीपी मिलेगा, जो संबंधित शिक्षक के मोबाइल पर जाएगा। उनकी ओर से ओटीपी साझा करने के साथ ही परस्पर तबादला मान्य होगा। हालांकि इन शिक्षकों को कार्यमुक्त या कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित निर्देश अभी नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें