फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बालचंद्र भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष बने, रामजियावन और अरुण सदस्य नियुक्त

Tue, 10 Aug 2021 01:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए भाजपा की ओर से तैयार स्वास्थ्य स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संगठन की अनुशासन समिति गठित की है। कानपुर के बालचंद्र मिश्रा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गोरखपुर के रामजियावन मौर्य और मेरठ के अरुण वशिष्ठ को समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

विज्ञापन


भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण आज
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए भाजपा की ओर से तैयार स्वास्थ्य स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रखा गया है। अभियान का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने बताया कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में दो लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाने के लक्ष्य के साथ योजना बनाई है।

ग्राम व शहर में वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाए जा रहे हैं। हर गांव व शहरी वार्ड में एक महिला और एक युवा को स्वास्थ्य स्वयंसेवक नियुक्त किया जाएगा। जिला और मंडल स्तर तीन सदस्यीय टीम होगी इसमें जिसमें एक महिला, एक युवा और एक डॉक्टर शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें