फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश, 29 जून को होगी अगली सुनवाई

Thu, 20 Jun 2024 06:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन को लेकर जमानती वारंट जारी किया गया है। मामले में अगली सुनवाई 29 जून को होगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में हाजिर नहीं होने पर बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 29 जून को होगी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने 13 अप्रैल 2021 को बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य पद की पार्टी की समर्थित प्रत्याशी सलमा बेगम के पक्ष में सभा की थी। पुलिस ने सांसद समेत 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ बिना अनुमति सभा करने के आरोप में आचार संहिता का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, मिले लापरवाही के पुख्ता सबूत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हज यात्रा: 50 पार था पारा, 40 किमी तक चले पैदल... गर्मी ऐसी कि बेहोश होकर गिर रहे थे; मक्का से बताई आपबीती
विज्ञापन


इस मामले में सभी आरोपियों ने जमानत करा ली है, जबकि सांसद संजय सिंह ने अभी तक जमानत नहीं कराई है। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने सांसद संजय सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 29 जून की तिथि नियत कर दी है।

भाजपा की पूर्व विधायक के केस में 26 को होगी सुनवाई
अमेठी की भाजपा की पूर्व विधायक गरिमा सिंह व उनके पुत्र अनंत विक्रम सिंह के खिलाफ छह फरवरी 2017 को गौरीगंज थाने में तत्कालीन एसओ आरपी शाही ने केस दर्ज कराया था। आरोप है कि पूर्व विधायक व उनके पुत्र ने आचार संहिता का उल्लंघन किया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 जून की तिथि नियत कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें