फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकल से पूछताछ करेगी यूपी एटीएस

Mon, 04 Aug 2014 10:39 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में बंद आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के कमांडर यासीन भटकल से यूपी एटीएस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए एटीएस ने एनआईए से सहयोग लिया है। एटीएस को अपनी पूछताछ 10 अगस्त के पहले ही करनी है।
आईएम कमांडर यासीन से यूपी एटीएस को उत्तर प्रदेश में पहले हुई कई आतंकी घटनाओं के साथ ही विभिन्न जिलों में सक्रिय मॉड्यूल्स के बारे में पूछताछ करनी है।

एटीएस के अफसरों के अनुसार जब यासीन को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ हुई तब उसने यूपी के दो धार्मिक स्थलों के अलावा कुछ और महत्वपूर्ण स्थलों के इंडियन मुजाहिदीन के निशाने पर होने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने यूपी के नेपाल बार्डर के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ खास जिलों में आईएम के मॉड्यूल सक्रिय होने की सूचना दी थी।
लेकिन उसने मॉड्यूल के सदस्यों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी थी जिस वजह से खुफिया एजेंसी अभी उन तक नहीं पहुंच सकी हैं। टीएस इसी तरह की जानकारियों के हासिल होने की उम्मीद कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें