फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप मामला : बीएसएफ का जवान एटीएस के हत्थे चढ़ा, आईएसआई को देता था गोपनीय सूचनाएं

Wed, 19 Sep 2018 01:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
हनी ट्रैप के मामले में एक बीएसएफ जवान को यूपी एटीएस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। वह महिलाओं से दोस्ती कर गोपनीय सूचनाएं आतंकी संगठन आईएसआई को लीक करता था।
विज्ञापन


यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि बीएसएफ का जवान अच्युतानंद मिश्रा लड़कियों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर स्शस्त्र बलों के कर्मियों से मित्रता करता था और फिर उनसे सेना से जुड़ी तमाम गोपनीय सूचनाएं लेकर आतंकी संगठन आईएसआई को लीक करता था। 

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के रीवा क्षेत्र का रहने वाला है। वह वर्ष 2006 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। उसके मोबाइल और फेसबुक आईडी तमाम साइबर साक्ष्य मिले हैं। जिस आतंकी संगठन से वह बात करता था, उसका नंबर पाकिस्तानी दोस्त के नाम से उसने मोबाइल में सेव कर रखा था। 
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि अच्युतानंद ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। डीजीपी ने कहा कि एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक मनीष सोनकर की अगुवाई में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें