फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एटीएस के हाथ लगा लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सलीम खान, गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2017 07:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सलीम खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी एटीएस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सलीम खान को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एटीएस को उसकी 2008 से ही तलाश थी। सलीम के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे रोका गया।
विज्ञापन


विवेचना में सामने आया कि हाल ही में फैजाबाद से गिरफ्तार हुए आईएसआई एजेंट आफताब को सलीम विदेश से निर्देश देता था और पैसा भेजता था।

2008 में रामपुर सीआरपीएफ ने हमले के आरोप में गिरफ्तार किए गए आतंकियों कौसर और शरीफ ने बताया था कि सलीम भी 2007 में उनके साथ मुजफ्फराबाद आतंकी कैंप में ट्रेनिंग कर रहा था।

आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि सूचना मिलने पर सलीम को एटीएस ने गिरफ्तार किया। वो मूलत: यूपी के जिला फतेहपुर के ग्राम बंदीपुर थाना हाथगांव का रहने वाला है। उससे महाराष्ट्र और यूपी एटीएस द्वारा मुंबई में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें