फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटीएस ने जाली नोटों के फरार तस्कर को महाराष्ट्र से दबोचा, दो मुकदमों में था वांछित

Thu, 25 Apr 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी इंद्रजीत मंडल पर 25 हजार का इनाम था। वह वाराणसी में जाली नोटों की बरामदगी के दो मुकदमों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस ने महाराष्ट्र के पालघर से जाली नोटों के तस्कर इंद्रजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल के मालदा जिला निवासी इंद्रजीत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वाराणसी में डेढ़ लाख रुपये के जाली नोटों की बरामदगी के मामले में वांछित होने की वजह से उसकी तलाश थी।

विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि यूपी के कुछ लोग पश्चिम बंगाल के जाली नोटों के तस्करों के संपर्क में हैं। बांग्लादेश में छपने वाले जाली नोटों को पश्चिम बंगाल के रास्ते यूपी लाकर अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं।

इस सूचना पर एटीएस ने 27 जनवरी को वाराणसी से दो तस्करों दीपक कुमार, चंदन सैनिक को 97,500 रुपये तथा 6 फरवरी को अंकुर मौर्य व विपिन गुप्ता उर्फ अवनीश को 45 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं 7 फरवरी को गैंग के मास्टरमाइंड अच्छेलाल चौरसिया उर्फ बच्चा को 1,51,500 के जाली नोटों के साथ वाराणसी से पकड़ा था।
विज्ञापन


इन दोनों मुकदमों में इंद्रजीत वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एटीएस उसे पालघर की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी ला रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें