मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि आप ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ लोक सेवा के पथ पर चलते रहें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2023 के टॉपर राजधानी निवासी आदित्य श्रीवास्तव व उनके भाई अकुल श्रीवास्तव ने भेंट की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आदित्य को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ लोक सेवा के पथ पर चलते रहें।
बता दें कि आदित्य का चयन आईपीएस सेवा के लिए भी हो चुका है। यूपीएससी में दोबारा चयनित होने के दौरान वह हैदराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। यूपीएससी में टॉप करने के बाद वह राजधानी आए थे।