फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस रेडियो संवर्ग भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले 28 गिरफ्तार, सरगना भी दबोचा गया

Fri, 09 Feb 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी एसटीएफ ने भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को बागपत से सरगना भी दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग के रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक (यांत्रिक), सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के 2430 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा में भर्ती बोर्ड और एसटीएफ ने 28 सॉल्वर गिरफ्तार किए हैं। इनमें से 12 को एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को बागपत से पकड़ा है, जबकि अन्य बीती 29 जनवरी से जारी परीक्षाओं के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को सहायक परिचालक परीक्षा में रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के जरिये सेंध लगाने वाले शामली निवासी सरगना रचित चौधरी, बागपत के सॉल्वर कर्मवीर, सहयोगी दानवीर, बिहार के रजनीश, मुजफ्फरनगर के अश्वनी, अभ्यर्थियों में आगरा के अनिल कुमार, बागपत के अक्षय तंवर, मनीष सिरोहा, आलोक चौहान, धर्मेंद्र, आर्यदीप तोमर और मथुरा के लोकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उनके पास से तीन लैपटॉप, दो डेस्कटॉप कंप्यूटर, आठ मोबाइल आदि बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें