613 उम्मीदवारों की किसमत का होगा फैसला, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
अंतिम चरण में 2 करोड़ 5 लाख मतदाता 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में 12 हजार से अधिक मतदान केंद्र और 23 हजार से अधिक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 800 कंपनी अर्ध सैनिक बल इस चरण के लिए सुरक्षा मुहैया कराएंगी। इस चरण में प्रमुख नेताओं में मंत्री गिरीश यादव, नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, रमाशंकर पटेल, संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश सिंह, कैलाश चौरसिया, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश नारायण राय, सुरेंद्र पटेल, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर जैसे कद्दावर चेहरे इस चरण में अपनी किसमत आजमा रहे हैं।