फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: हारी हुई सीटों पर साल भर पहले विधानसभा प्रत्याशी घोषित करेगी सपा

Mon, 07 Oct 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गौतमबुद्धनगर में सपा के सेक्टर और अपार्टमेंट के हिसाब से इकाइयां नहीं हैं। तय हुआ है कि जिन भी शहरों में सेक्टर और अपार्टमेंट हैं, वहां इन्हें इकाई मानते हुए अध्यक्ष नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा हारी हुई विधानसभा सीटों पर अगले विधानसभा चुनाव में साल भर पहले प्रत्याशी घोषित करेगी। बहुमंजिला आवासीय इमारतों (अपार्टमेंट) और सेक्टरों में भी पार्टी इकाई के स्थानीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रविवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर हुई गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में ये फैसले लिए गए।

विज्ञापन


अभी गौतमबुद्धनगर में सपा के सेक्टर और अपार्टमेंट के हिसाब से इकाइयां नहीं हैं। तय हुआ है कि जिन भी शहरों में सेक्टर और अपार्टमेंट हैं, वहां इन्हें इकाई मानते हुए अध्यक्ष नामित किए जाएंगे। गौतमबुद्धनगर में तीन विधानसभा सीटें नोएडा, दादरी और जेवर हैं, जिनमें से वर्तमान में एक भी सीट सपा के पास नहीं है। अखिलेश ने कहा कि सेक्टर और अपार्टमेंट के अध्यक्ष बनाकर वहां संगठन को मजबूत किया जाए ताकि अगले चुनाव में सफलता हासिल हो। विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिले, इसके लिए एक से डेढ़ साल पहले प्रत्याशी भी हारी हुई सीटों पर तय करने की घोषणा की गई।

भाजपा सरकार ने जनता से किए झूठे वादे
बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गिरने वाली है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों को धोखा दिया है। उसकी गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान और गरीब की मदद होनी चाहिए। खाद और बीज के संकट से किसान परेशान है। आज जनता सपा की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना है। सेक्टर से लेकर बूथ लेवल तक लगातार कार्यकर्ता बनाना है। बैठक में सुधीर भाटी, सुधीर तोमर, कुंपल नादिर और आश्रय गुप्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें