फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ईवीएम पर उठाए सवाल: बोले- बैलेट पेपर वोटिंग में सपा जीती, भाजपा को सिर्फ 99 सीटों पर मिली जीत

Wed, 16 Mar 2022 11:28 AM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा को भाजपा के मुकाबले 309 सीटों पर जीत मिली है जबकि ईवीएम की गिनती में भाजपा को जीत मिली।
विज्ञापन
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विपक्ष के नेताओं द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाना जारी है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि बैलेट पेपर से जो वोट मिले उसके अनुसार सपा को 309 सीटों पर जीत मिली है जबकि भाजपा को सिर्फ 99 सीटें मिलीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बात भाजपा या सपा की जीत की नहीं है। बात है लोकतंत्र की। भाजपा को जीत कैसे मिली ये बड़ा सवाल है।



मंगलवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव नतीजों से जाहिर है कि जनता के बड़े वर्ग का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सत्ताधारी याद रखें कि छल से बल नहीं मिलता है। अखिलेश ने जारी बयान में कहा था कि पोस्टल बैलेट में सपा गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट से चुनाव का सच बयान हो रहा है।

प्रदेश के मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी की ढाई गुना सीटें बढ़ाकर अपना रूझान जता दिया है और भाजपा की सीटों का घटाव भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि धान खरीद न होने से किसान बेहाल हैं। कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई पर किसानों का धान नहीं खरीदा गया। समय पर किसानों को खाद भी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें